Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडAamir Khan Childhood Trivia When Mother Gave Lifetime Lesson after Tournament
आमिर खान अपनी फिल्मों में कैसे ला पाते हैं इतने डीप इमोशन्स? बचपन में मां से मिला था यह जरूरी सबक

आमिर खान अपनी फिल्मों में कैसे ला पाते हैं इतने डीप इमोशन्स? बचपन में मां से मिला था यह जरूरी सबक

संक्षेप:

Aamir Khan: बचपन में मां से आमिर खान को मिली थी यह जरूरी सीख। इसी वजह से फिल्मों में ला पाते हैं रुला देने वाले इमोशन्स।

Nov 25, 2025 05:24 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बचपन में मां-बाप की दी हुई सीखें जिंदगी भर हमारे साथ रहती हैं। आमिर खान को भी उनकी मां ने बचपन में एक ऐसी ही सीख दी थी, जिसकी वजह से उनकी बनाई फिल्मों में इमोशन्स का लेवल इतना हाई रहता है कि आप उन्हें महसूस कर पाते हैं। आमिर खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि स्कूल में जब वो एक कॉम्पटिशन खेलने के बाद घर लौटे तो उनके साथ एक ऐसी घटना हुई जिसने उन्हें सोचने पर मजबूर कर दिया था। आमिर खान ने बताया कि यह बात आज तक उनके जेहन में रहती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आमिर खान को मां से मिला यह सबक

आमिर खान ने इंटरव्यू के दौरान बताया, "टूर्नामेंट्स के दौरान वो (मां) मेरा इंतजार किया करती थीं। जब भी मैं घर लौटता तो वो पहली शख्स होती थीं जो मेरे लिए दरवाजा खोलती थीं। मैं शायद 11 या 12 साल का रहा होऊंगा। एक बार जब मैं घर लौटा तो उन्होंने मुझसे पूछा कि तुम जीते या हारे? मैंने कहा कि मैं जीत गया। वो बहुत खुश हुईं और उन्होंने मुझे गले लगाया। हम साथ में चाय पीने बैठे और जब वो चाय पी रही थीं तो वह कुछ सोच रही थीं। मुझे लगा कि वो खुद से बात कर रही हैं।"

एक पल में बदल गई थी उनकी सोच

आमिर खान ने बताया, "उन्होंने कहा कि तुम्हें पता है जो लड़का आज तुमसे आज हारा होगा, वो आज जब घर पहुंचा होगा तो उसकी मां ने भी उससे यही सवाल पूछा होगा जो मैंने तुमसे पूछा। तो उस लड़के की मां को अभी बहुत बुरा लग रहा होगा। यह बात मुझे भीतर तक बहुत बुरी तरह हिला गई। अचानक वो लड़का मेरे लिए एक इंसान बन गया था जिसके लिए मुझे मानवीय संवेदनाएं महसूस हो रही थीं। अब वो मेरा खेल वाला प्रतिद्वंद्वी नहीं रहा।" आमिर खान को उनकी मां से मिली यह सीख हमेशा उनके साथ रही।

ये भी पढ़ें:घमंड में आकर गलती करेगी नोयोनिका? रणविजय का सारी बातें सुन लेगा अंगद
ये भी पढ़ें:अनुपमा के सामने आया सहेली का अतीत, पराग की गर्लफ्रेंड रह चुकी है रजनी
Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।