आमिर खान का 61 बर्थडे, गर्लफ्रेंड गौरी और एक्स पत्नी किरण के साथ किया सेलिब्रेट
आमिर खान ने शुनिवार को अपना 61वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। हालांकि इस सेलिब्रेशन में सिर्फ उनके परिवार वाले और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।

आमिर खान का 14 मार्च को 61वां बर्थडे था। इस मौके पर कई सेलेब्स ने उन्हें विश किया और सभी ने उनके अच्छी हेल्थ और लंबी उम्र के लिए दुआ करें। आमिर ने वहीं परिवार वालों और करीबी दोस्तों के साथ अपने खास दिन को सेलिब्रेट किया जिसमें उनकी गर्लफ्रेंड गौरी, एक्स पत्नी किरण राव भी शामिल थीं।
किनके साथ किया आमिर ने बर्थडे सेलिब्रेट
आमिर के तीनों बच्चे जुनैद, इरा और आजाद भी पिता के खास दिन साथ थे। वहीं एक वीडियो इरफान पठान ने भी शेयर किया है जिसमें वह आमिर के बर्थडे सेलिब्रेशन में नजर आ रहे हैं।
इरफान पठान भी थे साथ मौजूद
आमिर के दोस्त और पूर्व क्रिकेटर इरफान ने वीडियो शेयर कर लिखा, आमिर भाई को बर्थडे की बहुत बधाई। अच्छा लगा देखकर इरा खान को अगस्तु फाउंडेशन के जरिए अच्छा काम करता हुआ देख जिससे वह लोगों को अवेयर कर रही हैं मेंटल हेल्थ को लेकर।
एक्स पत्नियां भी थीं सेलिब्रेशन में मौजूद
वहीं कई वीडियो भी सामने आई थीं जिसमें आमिर की एक्स वाइफ किरण, गौरी और एक्टर के साथ गाड़ी से जाते हुए देखती हैं। वहीं आमिर की पहली एक्स पत्नी रीना दत्ता भी बेटे जुनैद के साथ वेन्यू से निकलती हुई दिखी थीं।
आमिर की प्रोफेशनल लाइफ
आमिर ने एक लंबे ब्रेक के बाद सितारे जमीन पर फिल्म की थी जो पिछले साल रिलीज हुई थी। लास्ट वह लाल सिंह चड्ढा में नजर आए थे जो 2022 में रिलीज हुई थी। सितारे जमीन पर, साल 2007 में आई मूवी तारे जमीन पर का सीक्वल थी, लेकिन एक अलग स्टोरी के साथ।
इसके बाद आमिर ने फिल्म कूली में कैमियो भी दिया था जिसमें रजनीकांत, नागार्जुन, श्रुति हासन अहम किरदार में थे।
बतौर प्रोड्यूसर कर रहे काम
आमिर की बतौर एक्टर तो कोई फिल्म नहीं आ रही है, लेकिन बतौर प्रोड्यूसर उनकी कई मूवी आ रही हैं। एक लाहौर 1947 है जिसे राजकुमार संतोषी डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में सनी देओल और प्रीति जिंटा लीड रोल में हैं।
बेटे की मूवी को भी कर रहे प्रोड्यूस
इसके अलावा वह रोमांटिक ड्रामा फिल्म एक दिन को भी प्रोड्यूस कर रहे हैं जिसमें उनके बेटे जुनैद खान लीड रोल में हैं। वहीं उनके अपोजिट साई पल्लवी हैं। फिल्म 1 मई को रिलीज होगी। साई की यह पहली हिंदी फिल्म होगी।
हालांकि वह खुद बतौर एक्टर कौनसी फिल्म करेंगे, इसको लेकर कोई अपडेट अभी तक उन्होंने नहीं दिया है, लेकिन फैंस जल्द उन्हें बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


