चार मुस्लिमों ने मिलकर बनाया था राधा-कृष्ण का ये फेमस गाना, यूट्यूब पर हैं 195 मिलियन+ व्यूज

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

यूट्यूब पर 195 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल करने वाले इस राधा-कृष्ण गाने को चार मुस्लिमों ने मिलकर बनाया था। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

चार मुस्लिमों ने मिलकर बनाया था राधा-कृष्ण का ये फेमस गाना, यूट्यूब पर हैं 195 मिलियन+ व्यूज

साल 2001 में आमिर खान की एक फिल्म आई थी। इस फिल्म में राधा-कृष्ण की नोकझोंक पर एक गाना था। ये गाना आज भी उतना ही फेमस है। यूट्यूब पर इस गाने को 195 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। दिलचस्प बात ये है कि इस गाने को एक या दो मुसलमानों ने नहीं, बल्कि चार मुस्लिमों ने मिलकर बनाया था।

कौन-सी और कौन-सा गाना?

ये गाना आमिर खान की फिल्म ‘लगान’ का है। इसका नाम ‘राधा कैसे न जले’ है। इस गाने के बोल ब्रज क्षेत्र के लोकगीतों से प्रेरित होकर लिखे गए थे। इस गाने में कान्हा की छेड़छाड़ और गोपियों के साथ उनकी रासलीला का जिक्र है, जिससे राधा को जलन होती है।

किन चार मुस्लिमों की वजह से बना ये गाना?

इस गाने में आमिर खान नजर आए थे। सरोज खान ने गाने के लिए आमिर खान को डांस सिखाया था। ए.आर. रहमान ने म्यूजिक दिया था और जावेद अख्तर ने इसके बोल लिखे थे। वहीं इसे गाया आशा भोंसले और उदित नारायण ने था।

गाने के लिरिक्स

मधुबन में जो कन्हैया किसी गोपी से मिले

कभी मुस्काये कभी छेड़े कभी बात करे

राधा कैसे न जले राधा कैसे न जले

आग तनमन में लगे

राधा कैसे न जले राधा कैसे न जले

मधुबन में भले कान्हा किसी गोपी से मिले

मन में तो राधा के ही प्रेम के हैं फूल खिले

किस लिये राधा जले (हय)

किस लिये राधा जले (हय)

बिना सोचे समझे (हय)

किस लिये राधा जले किस लिये राधा जले

ओ गोपियां तारे हैं चांद है राधा

फिर क्यों है उसको बिसवास आधा

हो गोपियां तारे हैं चांद है राधा

फिर क्यों है उसको बिसवास आधा

कान्हा जी का जो सदा इधर उधर ध्यान रहे

राधा बेचारी को फिर अपने पे क्या मान रहे

गोपियां आनी जानी हैं राधा तो मन की रानी है

गोपियां आनी जानी हैं राधा तो मन की रानी है

सांझ सखारे जमुना किनारे राधा राधा ही कान्हा पुकारे

ओये होए ओये होए

बाहों के हार जो डाले कोई कान्हा के गले

राधा कैसे न जले राधा कैसे न जले

आग तनमन में लगे

राधा कैसे न जले राधा कैसे न जले

इस गाने में भी किया साथ काम

सिर्फ ‘राधा कैसे न जले’ को ही नहीं, जावेद अख्तर, आमिर खान और एआर रहमान ने ‘लगान’ के ‘ओ पालन हारे’ में भी साथ काम किया है। इसे गाया लता मंगेशकर और उदित नारायण ने है। म्यूजिक ए.आर. रहमान ने दिया है और बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं। इस गाने को यूट्यूब पर 162 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

फिल्म के बारे में

‘लगान’ को 25 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था और इसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 65.97 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

बॉक्स ऑफिस क्लैश

आमिर खान की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की ‘गदर’ के साथ रिलीज हुई थी। ‘गदर’ ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। वहीं ‘लगान’ हिट हुई थी।

ऑस्कर

'लगान' (2001) साल 2002 में 74वें ऑस्कर समारोह में बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म कैटेगरी में ऑस्कर के लिए नॉमिनेट होने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बनी थी। हालांकि, इस फिल्म ने ऑस्कर तो नहीं जीता था।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।