आमिर खान का नया प्लान, उनकी सारी फिल्में ओटीटी पर नहीं इस यूट्यूब चैनल पर देख पाएंगे फैंस

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आमिर खान जब भी कुछ करते हैं तो हटकर ही करते हैं फिर चाहे उनकी फिल्में हो, उनके प्रमोशनल टेक्निक या अब उनका नया फैसला। दरअसल, आमिर ने अपनी सभी फिल्मों को ओटीटी पर नहीं रिलीज करके इस यूट्यूब चैनल पर रिलीज करने का प्लान किया है।

आमिर खान का नया प्लान, उनकी सारी फिल्में ओटीटी पर नहीं इस यूट्यूब चैनल पर देख पाएंगे फैंस

आमिर खान ने कुछ समय पहले रिलीज हुई अपनी फिल्म सितारे जमीन पर को यूट्यूब पर रिलीज किया है। उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म को रिलीज ना कर, यूट्यूब को चुना है। यह फिल्म 1 अगस्त से सीधे यूट्यूब पर रिलीज होगी, जिसका भारत में पे पर व्यू प्राइज 100 रुपये होगा। अब इस फिल्म के अलावा आमिर की अन्य कई फिल्में भी यूट्यूब पर रिलीज होने वाली हैं।

कौनसी फिल्में होंगी इस चैनल पर रिलीज

आमिर के मुताबिक उनकी हाल की फिल्मों के लिए डिजिटल मॉडल लिमिटेड नहीं है। लगान, दंगल, जाने तू या जाने ना, तारे जमीन पर और जो फिल्में आमिर खान के प्रोडक्शन्स के तले बनी हैं उन्हें भी यूट्यूब पर रिलीज किया जाएगा।

पिता की फिल्में भी शामिल

उन्होंने कहा कि जो फिल्में उनके पिता ने भी प्रोड्यूस की हैं वो भी इसमें शामिल होंगी जिसमें पेड और फ्री का मिक्स कंटेंट होगा। आमिर ने यह भी कहा कि उनका पॉपुलर शो सत्यमेव जयते भी यूट्यूब पर आएगा फ्री में, लेकिन अभी नहीं बाद में।

आमिर ने आखिर में कहा, ‘अगर यह आइडिया चल गया तो जितने भी क्रिएटिव लोग हैं वो अपनी स्टोरीज को वर्ल्डवाइड बता सकते हैं बिना किसी दिक्कत के। यह यंग क्रिएटिव लोगों के लिए भी बड़ा मौका है सिनेमा की दुनिया में कदम रखने का।’

हर फिल्म 100 रुपये में अवेलेबल

बता दें कि कुछ समय पहले आमिर ने अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया था जिसका नाम था टॉकीज। इसे बनाने पर आमिर ने कहा था, 'यही एक बड़ी वजह है कि मैंने सितारे जमीन पर के राइट्स किसी को नहीं दिए क्योंकि ये प्लान पहले से तय था। हमारा प्लान है कि हम हर फिल्म को जो आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर के तले रिलीज हुई हैं वो थिएटर के बाद यहां रिलीज होंगी। हर फिल्म 100 रुपये की कीमत पर मिल जाएगी।'

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।