आमिर खान से पूछा गया बढ़ते पॉल्यूशन को लेकर सवाल, बोले- हां तो अभी क्या करें

Jan 18, 2026 09:30 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

आमिर खान और उनकी पत्नी मुंबई में आयोजित एक मैराथन में हिस्सा लेने पहुंचे थे। यहां पर उनके बच्चे जुनैद, आइरा और आजाद भी उनके साथ मौजूद थे। यहां जब पॉल्यूशन को लेकर उनसे सवाल किया तो सुनिए उन्होंने क्या कहा।

आमिर खान से पूछा गया बढ़ते पॉल्यूशन को लेकर सवाल, बोले- हां तो अभी क्या करें

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने अपनी एक्स वाइफ किरण राव और बच्चों के साथ मुंबई में आयोजित मैराथन में हिस्सा लिया। दौड़ के बाद जब परिवार ने मीडिया से बातचीत की तो उनसे मुंबई की लगातार खराब होती एयर क्वालिटी पर सवाल किया गया। आमिर खान से जब लगातार बिगड़ रही AQI के बारे में कहा, "हां, अभी क्या करें।" जब उनसे कहा गया कि मुंबई वाले इस तरह के हालातों के आदी नहीं हैं तो एक्टर ने कहा- मुझे पता है। वहीं किरण राव ने इस बारे में थोड़ा विस्तार से जवाब दिया।

आमिर खान की पत्नी ने दिया यह जवाब

किरण राव ने मुंबई की खराब होती एयर क्वालिटी पर कहा, "हम सभी को अपनी आवाज उठानी होगी। इसमें शामिल होना होगा और कारणों को समझना होगा।" किरण राव ने कहा कि शहर के नागरिक होने के नाते हमें इस बारे में अपना योगदान देना चाहिए। आमिर खान ने अपनी पत्नी की हां में हां मिलाते हुए कहा- पॉजिटिव तरीके से अपना योगदान दें। आमिर ने बताया कि उनकी बेटी ने उन्हें इस साल की मैराथन में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। बता दें कि आमिर खान और उनकी पत्नी के अलावा उनके बच्चे जुनैद, आईरा और आजाद राव खान भी इस इवेंट का हिस्सा बने थे।

अपनी मोटिवेशन पर बोले आमिर खान

आमिर खान ने उनकी मोटिवेशन के बारे में बात करते हुए कहा, "हमने स्पेशली एबल्ड लोगों और सीनियर सिटीजन्स की दौड़ में जो एक्साइटमेंट देखा तो मुझे लगा कि हर साल आना चाहिए। मुंबई का जज्बा बहुत कमाल का है।" वर्क फ्रंट की बात करें तो आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म 'हैप्पी पटेल - खतरनाक जासूस' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में वीर दास ने लीड रोल प्ले किया है और आमिर खान प्रोडक्शन्स की इस फिल्म में आमिर खान और उनके भांजे इमरान खान ने भी कैमियो रोल प्ले किया है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।