क्लीनिक से रोते हुए निकले आजाद, आमिर खान और एक्स वाइफ किरण के चेहरे पर दिखी उदासी, वीडियो देख फैंस की बढ़ी चिंता

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आमिर अपनी पूर्व पत्नी किरण राव और बेटे आजाद राव संग मुंबई के एक पेट क्लिनिक के बाहर नजर आए।

Aamir Khan Kiran Rao and Azad
आमिर खान अपनी पूर्व पत्नी किरण राव औरआजाद के साथ

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान हमेशा ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बने रहते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी पूर्व पत्नी किरण राव और बेटे आजाद राव संग मुंबई के एक पेट क्लिनिक के बाहर नजर आए। इस दौरान तीनों को बेहद गमगीन माहौल में देखा गया। वीडियो में आजाद पेट क्लिनिक से निकलते समय रोता हुआ दिख रहा है, जबकि आमिर उनके पालतू जानवर को पेट कैरियर में ले जा रहे हैं।

पेट क्लिनिक से निकलते समय रोते नजर आए आजाद

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आमिर खान और किरण साफ को साफ तौर पर परेशान और दुखी देखा जा सकता है। आमिर पेट कैरियर (पालतू जानवर ले जाने वाला बॉक्स) को हाथों में उठाए हुए दिख रहे हैं। आमिर के पीछे, उनका बेटा आजाद अपनी टी-शर्ट से अपनी आंखों के आंसू पोंछता हुआ दिख रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि आमिर पहले पेट के साथ कार में बैठते हैं और फिर आजाद बैठता है। आजाद के कार में बैठने के बाद, किरण भी उनके पीछे बैठ जाती हैं। फिलहाल परिवार ने यह नहीं बताया है कि पालतू जानवर बीमार था या उसकी मौत हो गई थी।

वीडियो पर कमेंट कर फैंस ने जताई चिंता

आमिर खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर कमेंट कर फैंस चिंता जता रहे हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक ने लिखा, 'शायद उनका पालतू जानवर बीमार है।' दूसरे ने कहा, 'इनका कोई पालतू जानवर होगा, शायद मामला गंभीर हो...।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'शायद कुत्ता मर गया।' एक और कमेंट था, 'हो सकता है किसी पालतू जानवर की मौत हो गई हो। दुखद।' ऐसे कई और कमेंट्स इस वीडियो पर आ रहे हैं।

आमिर खान और किरण राव का रिश्ता

आमिर और किरण की मुलाकात 2001 में फिल्म 'लगान' के सेट पर हुई थी। किरण इस फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रही थीं। आमिर खान का अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता से तलाक होने के बाद, उन्होंने दिसंबर 2005 में किरण से शादी की। रीना से उनके दो बच्चे हैं - इरा खान और जुनैद खान। शादी के बाद, 2011 में सरोगेसी के जरिए आमिर और किरण के बेटे आजाद राव खान का जन्म हुआ। किरण से तलाक के बाद आमिर ने हाल ही में गौरी से तीसरी शादी की।

आमिर खान का वर्क फ्रंट

आमिर खान का वर्क फ्रंट की बात करें तो, आमिर ने सनी देओल स्टारर फिल्म 'बंटवारा 1947' को प्रोड्यूस किया है, जो इस शुक्रवार को रिलीज हुई। हालांकि, फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है और बॉक्स ऑफिस पर भी इसकी शुरुआत फीकी रही।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडक्लीनिक से रोते हुए निकले आजाद, आमिर और किरण के चेहरे पर दिखी उदासी