फिल्म जिसके गानों की 1 करोड़ से ज्यादा कॉपी बिकीं, एक को तो हॉलीवुड फिल्म में मिली थी जगह
आमिर खान की इस फिल्म के हर गाने के साथ एक यागदार किस्सा जुड़ा हुआ है। इस मूवी के गाने इतने हिट हुए थे कि दुनिया भर में 1 करोड़ 10 लाख कॉपीज इस फिल्म के गानों की धड़ाधड़ बिक गई थीं।

आमिर खान और करिश्मा कपूर की साल 1996 में आई फिल्म "राजा हिन्दुस्तानी" सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, बल्कि म्यूजिक के मामले में भी रिकॉर्ड तोड़ हिट साबित हुई थी। 'आए हो मेरी जिंदगी में तुम बहार बनके', 'कितना प्यारा तुझे रब ने बनाया', 'पूछो जरा पूछो मुझे क्या हुआ है' और 'परदेसी परदेसी जाना नहीं' समेत इस फिल्म के सभी गाने लोगों की पहली पसंद बन गए थे। कम लोग जानते हैं कि आमिर-करिश्मा की इस फिल्म के 11 मिलियन (1 करोड़ 10 लाख) कॉपी बिकी थीं। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड था। इतना ही नहीं, इस फिल्म के लगभग हर गाने के पीछे एक मजेदार किस्सा है।
नुसरत साहब की कव्वाली से प्रेरित था यह गाना
फिल्म 'राजा हिन्दुस्तानी' का गाना 'कितना प्यारा तुझे रब ने बनाया' असल में नुसरत फतेह अली खान की कव्वली 'किन्ना सोड़ा तैनू रब ने बनाया' से प्रेरित था। इस गाने के बोल और म्यूजिक को थोड़ा सा मोल्ड करके मेकर्स ने यह गाना तैयार किया था। अल्का यागनिक और उदित नायारण की आवाज में यह गाना हिंदी में समीर ने लिखा था। नुसरत साहब की कव्वाली को समीर ने कुछ ऐसा ट्विस्ट दिया कि यह गाना सुपरहिट हो गया और नदीम-श्रवण के म्यूजिक ने इसमें जो तड़का लगाया उसने इसका रुख ही बदल दिया।
हॉलीवुड फिल्म में दिखाया गया था यह गाना
राजा हिन्दुस्तानी के गानों ने ऐसा धमाल मचाया कि इसके गाने 'परदेसी परदेसी जाना नहीं' को हॉलीवुड फिल्म 'वी फॉर वैन्डेटा' के क्लोजिंग क्रेडिट्स में दिखाया गया था। यह गाना भारत में भी चार्टबस्टर हिट रहा था। इस गाने को भी अल्का यागनिक और उदित नारायण ने ही आवाज दी थी। बोल समीर के थे और म्यूजिक कंपोजर नदीम-श्रवण थे। लेकिन कम लोग जानते हैं कि इस गाने में सपना अवस्थी की भी आवाज थी। जिसे ज्यादातर लोगों ने शायद नोटिस नहीं किया।
आमिर ने सचमुच नशे में शूट किया था ये गाना
फिल्म का एक गाना ऐसा भी था जिसे आमिर खान ने सचमुच नशे में शूट किया था। यह गाना था 'तेरे इश्क में नाचेंगे'। इस गाने को कुमार सानू, अलीशा चिनाय और सपना मुखर्जी ने गाया था। नदीम-श्रवण का कंपोज किया यह गाना भी उस दौर का सुपरहिट ट्रैक था। इस गाने की शूटिंग के दौरान किरदार में ढलने के लिए आमिर खान सचमुच नशे में हो गए थे। ताकि किरदार की मानसिक स्थिति और उसके इमोशन्स को सचमुच पर्दे पर वैसा ही उतारा जा सके। आप फिल्म के म्यूजिक वीडियो में कहीं-कहीं उनके हावभावों में यह नोटिस भी कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


