सितारे जमीन पर को हिट करवाने के लिए आमिर खान ने बोला झूठ? बोले- हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आमिर खान ने सितारे जमीन पर की रिलीज के दौरान कहा था कि यह फिल्म ना तो किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी और ना ही यूट्यूब पर। अब जब फिल्म यूट्यूब पर रिलीज हो रही है तो आमिर ने अपने झूठ पर माफी मांगी है और इसके पीछे की वजह भी बताई है।

सितारे जमीन पर को हिट करवाने के लिए आमिर खान ने बोला झूठ? बोले- हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं

आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई भी की। आमिर ने अब हाल ही में अनाउंस किया कि अब इस फिल्म को यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। लेकिन पहले आमिर ने फिल्म रिलीज के दौरान कहा था कि यह यूट्यूब पर रिलीज नहीं होगी। अब आमिर ने बताया कि उन्होंने जबरदस्ती यह झूठ बोला था।

क्यों बोला झूठ

आमिर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस पर माफी मांगी झूठ बोलने के लिए। वह बोले, ‘मैंने ये सब कहा था...जो-जो लोग मुझसे पूछ रहे थे कि आपकी फिल्म यूट्यूब पर आ रही है तो मैं आपसे हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं, मैंने झूठ बोला क्योंकि मैं और कुछ बोल नहीं पा रहा था। मुझे उस समय थिएट्रिकल बिजनेस प्रोटेक्ट करना था। मेरी शुरुआत हुई सिनेमा से और मैं सिनेमा से, थिएटर से बहुत लॉयल हूं।’

थिएटर के बिजनेस को प्रोटेक्ट करना चाहते हैं

आमिर ने आगे कहा, ‘हमेशा मेरी कोशिश रही है थिएटर के बिजनेस को प्रोटेक्ट करूं। मैं चाह रहा था कि जब हम पहले दफा यह एक्सपैरिमेंट करें तो थिएटर को पूरी तरह से प्रोटेक्ट करें और इसलिए दो 2-4 लोगों ने ये सवाल पूछा तो मैंने कहा हां मैं यूट्यूब पर नहीं आ रहा हूं। वो मुझे कहना पड़ा और मैं उसके लिए माफी चाहता हूं। मुझे झूठ बोलना पड़ा नहीं तो मेरा जो सपना था वो वहीं पर खत्म हो जाता।’

सितारे जमीन पर की बात करें तो यह साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म तारे जमीन पर की सीक्वल थी। फिल्म में आमिर के साथ जेनेलिया डिसूजा समेत कई एक्टर्स शामिल थे।

आमिर की बतौर प्रोड्यूसर फिल्में

अब आमिर की फिल्म लाहौर 1947 आने वाली है। इस फिल्म को हालांकि वह प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में सनी देओल, प्रीति जिंटा लीड रोल में हैं। वहीं उनके प्रोडक्शन हाउस से एक और फिल्म प्रोड्यूस हो रही है और वो है एक दिन जो उनके बेटे जुनैद खान की है। इस फिल्म में जुनैद के साथ सई पल्लवी लीड रोल में हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।