आमिर खान और एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर के बीच था फैमिली कनेक्शन, सलमान खान ने की थी मदद

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

हिंदी फिल्मों में सपोर्टिंग किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर और आमिर खान का पारिवारिक रिश्ता रहा है। सलमान खान ने भी की थी करियर में मदद। पति पर लगाए गंभीर आरोप और हो गया तलाक।

aamir khan and eva grover

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर को अपने कई फिल्मों में सपोर्टिंग किरदार निभाते हुए देखा होगा। एक्ट्रेस ने टीवी पर भी खूब काम किया है। टीवी शो करिश्मा का करिश्मा में इन्हें बच्चों की मां के किरदार में दिखाया गया था। ईवा सलमान खान की फिल्म रेडी में भी नजर आई थीं। लेकिन क्या आप जानते हैं ईवा और आमिर खान का पारिवारिक रिश्ता रहा है। ईवा ने आमिर के सौतेले भाई हैदर खान से शादी की थी। लेकिन ये रिश्ता सिर्फ 5 सालों में टूट गया।

आमिर खान सौतेले रिश्ते से लगते हैं जेठ

आमिर खान के पिता ताहिर हुसैन ने दो शादी की थी। पहली शादी जीनत हुसैन से की थी जिससे उनके चार बच्चे हुए इनमें से एक आमिर खान हैं। वहीं ताहिर ने दूसरी शादी शनाज़ से की थी। इस शादी से उनके कोई बच्चे नहीं थे। लेकिन शनाज की पिछली शादी से बच्चे थे। उनमें से एक उनका बेटा था जिसका नाम हैदर खान है। इस रिश्ते के हिसाब से हैदर खान और आमिर खान सौतेले भाई हैं। हैदर खान ने ईवा ग्रोवर से शादी की थी। लेकिन ये शादी ज्यादा चली नहीं।


18 दिन के प्यार में घर से भाग गई थीं ईवा

ईवा खान ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि दोनों का 18 दिनों का रिश्ता था। दोनों ने 18 दिनों के बाद भागकर शादी कर ली थी। एक्ट्रेस ने बताया था कि उनकी मां धर्म के खिलाफ थीं, इसलिए उन्होंने घर से भागकर शादी की। ईवा ने बताया कि शादी के कुछ ही दिनों बाद उन्हें पता चल गया था कि जिससे शादी की है वो सही इंसान नहीं है। अपना रिश्ता बचाने के लिए एक्ट्रेस ने बच्चा प्लान किया। उनकी बेटी हुई। लेकिन रिश्ता चला नहीं। शादी के 5 साल बाद ईवा ने हैदर खान से तलाक ले लिया। लेकिन उनके तलाक के बाद ईवा से उनकी तीन साल की बेटी भी लेली गई। अब एक्ट्रेस सालों से अपनी बेटी के बिना रह रही हैं। वो बस बेटी की खुश देखने की ख्वाहिश रखती हैं।

सलमान खान ने की मदद

ईवा ने पति हैदर खान पर ड्रग अब्यूस करने का आरोप लगाया था। उनकी निजी जिंदगी में आए तूफान का असर उनके काम पर भी दिखा। एक्ट्रेस को आगे चलकर काम मिलना बंद भी हो गया। ऐसे में सलमान खान ने भी एक्ट्रेस की मदद करने की कोशिश की। ईवा ने सलमान खान की फिल्म रेडी में काम किया था। सलमान की तरफ से उन्हें बिग बॉस ऑफर किया गया। लेकिन उन्होंने कभी इस शो के ऑफर को एक्सेप्ट नहीं किया।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडआमिर खान और एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर के बीच था फैमिली कनेक्शन