
एक ऐसी तेलुगू फिल्म जिसे 9 भाषाओं में बनाया गया, 8 में हुई हिट, हिंदी में निकली फ्लॉप, शानदार IMDb रेटिंग
करीब 26 साल पहले एक ऐसी तेलुगू फिल्म रिलीज हुई थी जिसे कई भाषाओं में बनाया गया था। एक शानदार कहानी जिसने कई मेकर्स को प्रभावित किया। आठ भाषाओं में सफल होने वाली इस फिल्म का हिंदी रीमेक फ्लॉप निकला।
साल 2005 तेलुगू भाषा में एक फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने उस समय के बॉक्स ऑफिस नंबर्स को हिलाकर कर रख दिया था। सिर्फ 4 करोड़ में बनी इस फिल्म ने 18 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। ये फिल्म इतनी पसंद की गई कि हिंदी समेत 9 भाषाओं में बनाया गया। 8 भाषा में जबरदस्त सफलता मिली लेकिन सिर्फ हिंदी में ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई। अपना बजट भी नहीं निकाल पाई। इस फिल्म का तेलुगू नाम है ‘नुव्वोस्तानान्ते नेनोददंताना' अंग्रेजी में ‘Nuvvostanante Nenoddantana’। इस नाम का हिंदी मतलब है ‘अगर तुम आना चाहती हो, तो क्या मैं मना कर दूं?’।
9 भाषाओं में बनाई गई ये तेलुगू फिल्म
प्रभुदेवा के डायरेक्शन में बनी फिल्म नुव्वोस्तानान्ते नेनोददंताना एक्टर सिद्धार्थ, तृषा, श्रीहरी के साथ मिलकर बनाई गई थी। फिल्म में एक छोटे रोल में प्रकाश राज भी नजर आए और खुद डायरेक्टर प्रभु देवा ने कैमियो किया था। फिल्म एक अनोखी रोमांस पर आधारित थी। उस समय ऐसी कहानी कम ही देखी गई थी इसलिए इस तेलुगू वर्जन को ऑडियंस ने खूब प्यार दिया। फिल्म को IMDB पर 7।9 की रेटिंग मिली है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म की कहानी सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' से प्रेरित थी। फिल्म रिलीज हुई थी तो भीड़ थिएटर के बाहर जमा होने लगी थी। ये सबूत था इस फिल्म की सफलता का। बाद में इस फिल्म को 9 भाषाओं में बनाया गया।

आठ भाषाओं में हुई हिट कहानी
साल 2006 में इसी फिल्म का तमिल रीमेक रिलीज हुआ जिसका नाम था उनक्कुम एनाक्कुम, कन्नड़ में नीनेलो नानाल्ले, बंगाली में आई लव यू, मणिपुर में निंगोल थाजबा, ओड़िया में सुना चढ़ी मो रूपा चढ़ी, पंजाबी में तेरा मेरा की रिश्ता, बंगलादेशी में निसाश अमर तुमि, नेपाली में द फ्लैश बैक: फर्केरा हेर्दा, हिंदी में बनाई गई थी रमैया वस्तावैया जो साल 2013 में रिलीज हुई थी।

हिंदी में फ्लॉप
हिंदी रीमेक रमैया वस्तावैया का रिलीज हु थी। इस फिल्म को ओरिजिनल डायरेक्टर प्रभु देवा ने ही डायरेक्ट किया था। फिल्म में गिरीश कुमार श्रुति हासन लीड रोल में थे और सोनू सूद ने निभाया था भाई का किरदार। 38 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 36 करोड़ ही कमाए थे। बॉक्स ऑफिस पर ये अकेली रीमेक फिल्म थी जो फ्लॉप हुई। अपना बजट भी नहीं निकाल पाई थी। हालांकि ऑडियंस ने इस फिल्म का म्यूजिक पसंद किया था।

लेखक के बारे में
Usha Shrivasलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




