सनी देओल-डिंपल कपाड़िया अक्सर सेट पर पहुंचते थे साथ, फोटोग्राफर को नहीं थी साथ तस्वीर लेने की परमिशन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सनी देओल और डिंपल कपाड़िया के अफेयर के चर्चे सालों से हो रहे हैं। लेकिन अब एक फोटोग्राफर ने बताया कि अक्सर उन्हें हिदायत दी जाती थी कि दोनों की कोई तस्वीर साथ में नहीं लेनी है। अक्सर दोनों सेट पर साथ में आते थे।

sunny deol dimp;e kapadia

सनी देओल और डिंपल कपाड़िया ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। ऐसी भी रिपोर्ट्स थीं कि दोनों के रिश्ते में दोस्ती से ज्यादा कुछ है। लेकिन कभी भी एक्टर्स ने अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की। अब पैपराजी रमाकांत मुंडे ने दोनों एक्टर्स से जुड़ा किस्सा बताया है। उन्होंने बताया कि अगर सनी देओल और डिंपल कपाड़िया एक ही जगह मौजूद हो तो उनकी साथ में कोई तस्वीर नहीं लेनी है। लेकिन कुछ साल पहले दोनों की एक तस्वीर वायरल हो गई थी। विदेश में दोनों एक दूसरे के साथ हाथ पकड़ कर बैठे हुए थे।

सनी देओल और डिंपल कपाड़िया की साथ में तस्वीर लेने की नहीं थी इजाजत

सेलेब्रिटी फोटोग्राफर रमांकांत मुंडे ने हिंदी रश के साथ बातचीत में कहा कि वो पैपराजी कल्चर शुरू होने से पहले से एक्टर्स की तस्वीरें खींच रहे हैं। इस दौरान उन्हें कुछ ऐसे भी स्टार्स मिले जो लाइमलाइट और पब्लिक की नजरों से खुद को दूर रखना चाहते थे। रमाकांत ने बताया कि ये फोटोग्राफर में कॉमन नॉलेज थी कि सनी देओल और डिंपल कपाड़िया की कोई साथ में तस्वीर नहीं लेगा। उन्होंने कहा कि कई बार वो साथ में फिल्म के सेट या किसी इवेंट या किसी फंक्शन में साथ आते थे। लेकिन दोनों को साथ में तस्वीरें नहीं पसंद थी। ये बात मीडिया में सब को पता थी। कई बार फोटोग्राफर को एक्टर्स के आने से पहले ही तस्वीर नहीं क्लिक करने की हिदायत दे दी जाती थी।

पहले ही दी जाती थी हिदायत

रमाकांत ने बताया कि फोटोग्राफर में ये मैसेज फ़ैल जाता था कि दोनों की साथ में तस्वीर नहीं लेनी है। आमतौर पर उनकी टीम में से कोई ये बात फोटोग्राफर को कह देता था या इशारों में उन्हें समझाया जाता था। रमाकांत ने आगे बताया कि आज की तरह पहले सेलेब्स की कैंडिड तस्वीरों की तब कोई वैल्यू नहीं थी। उस समय ऐसी कोई डिमांड नहीं थी। उस समय जो तस्वीरें बेची जाती थीं वो खूबसूरत होती थीं। स्टार्स अच्छे कॉस्टयूम, ज्वेलरी और मेकअप में होते थे। अब मीडिया समय के साथ बदल गया है। आज का मीडिया किसी भी सेलेब्रिटी की हर लाइफ में इंटरेस्टेड है। लेकिन आज फोटोग्राफर को हर बात से मतलब है कि कौन सा सेलेब्रिटी किससे और कब मिल रहा है।

वायरल हुआ था दोनों का वीडियो

बता दें, कुछ साल पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें सनी देओल और डिंपल कपाड़िया को विदेश में देखा गया था। दोनों एक दूसरे के साथ हाथ में हाथ डाले हुए बैठे हुए थे। इस वीडियो के सामने आने के बाद इनके अफेयर की चर्चा तेज हो गई थी। हालांकि, दोनों एक्टर्स ने इस मुद्दे पर चुप्पी साधी रखी।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडसनी देओल-डिंपल सेट पर पहुंचते थे साथ, फोटोग्राफर को नहीं थी तस्वीर लेने की इजाजत