OTT पर जमकर देखी जा रही साढ़े 6 हजार करोड़ कमाने वाली ये फिल्म, 8.2 है IMDb रेटिंग
OTT Film: आज हम आपको एक ऐसी हॉलीवुड फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी और अब ये फिल्म ओटीटी पर भी कमाल कर रही है। फिल्म प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर ही है।

अगर आप वीकेंड पर कुछ अच्छा देखना चाहते हैं तो आपको प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रही है हॉलीवुड साइंस फिक्शन फिल्म देखनी चाहिए। ये फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को भारत में काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। सिनेमाघरों में कमाल करने के बाद अब ये फिल्म ओटीटी पर भी जमकर देखी जा रही है।
भारत में कमाए थे 90 करोड़
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं। उसका नाम है प्रोजेक्ट हेल मैरी। प्रोजेक्ट हेल मैरी इसी साल मार्च में भारत में रिलीज हुई ती। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 90 करोड़ (ग्रॉस) के आसपास की कमाई की थी। वहीं, वर्लडवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म ने लगभग साढ़े 6 हजार करोड़ डॉलर कमाए थे।
फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग
प्रोजेक्ट हेल मैरी प्राइम वीडियो पर नंबर 5 पर ट्रेंड कर रही है। ये फिल्म ओटीटी पर भी जमकर देखी जा रही है। प्रोजेक्ट हेल मैरी की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इस फिल्म की रेटिंग 8.2 है।
प्रोजेक्ट हेल मैरी ने जीते हैं 7 अवॉर्ड्स
साइंस फिक्शन फिल्म प्रोजेक्ट हेल मैरी को फिल लॉर्ड और क्रिस्टोफर मिलर ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में रयान गोसलिंग, सैंड्रा हुलर, मिलना वायंट्रूब और पॉल लैम्बर्ट जैसे कलाकार नजर आए थे। आईएमडीबी के मुताबिक, इस फिल्म ने 7 अवॉर्ड्स जीते हैं। ये फिल्म आईएमडीबी की टॉप मूवीज की लिस्ट 142 नंबर पर आती है।
मस्ट वॉच साइंस फिक्शन फिल्म
फिल्म के प्लॉट की बात करें तो एक स्कूल में बच्चों को पढ़ाने वाला जीनियस साइंस टीचर एक स्पेसशिप में उठता है। जब वो होश में आता है, तो उसे कुछ भी याद नहीं होता है। उसके साथ स्पेसशिप के बाकी लोग मर चुके होते हैं। अब उसके पास चुनौती है स्पेस से धरती पर वापस जाने की।
स्पेस में मिले दो दोस्तों की कहानी
इस अकेलेपन में उस साइंस टीजर को स्पेस में एक ऐसा दोस्त मिलता है जो उसके लिए उसे घर भेजने की कोशिश करता है। दोनों की दोस्ती आपको इमोशनल करेगी। साइंस टीचर की जिससे दोस्ती होती है वो किसी दूसरे ग्रह का होता है।
कितना है प्रोजेक्ट हेल मैरी का रनटाइम?
प्रोजेक्ट हेल मैरी का रनटाइम 2 घंटे 36 मिनट है। ये फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई इसी नाम की किताब पर आधारित है। किताब को एंडी वियर ने लिखा है। फिल्म का प्री-प्रोडक्शन साल 2020 में शुरू हुआ था। साल 2024 में फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी। फिल्म को यूनाइटेड किंगडम में शूट किया गया था।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना


