78 साल पहले बना था हिंदी सिनेमा का पहला देशभक्ति गाना, मोहम्मद रफी ने अपनी आवाज से कर दिया अमर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

15 अगस्त का खास दिन आने वाला है। स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर हर तरफ देशभक्ति कार्यक्रम और गानों की धूम देखने को मिलती है। 

dilip kumar watan ki raah mein song from shaheed movie
दिलीप कुमार पर फिल्माया गया था देशभक्ति का पहला गाना

हिंदी सिनेमा में अब तक देश भक्ति से लबरेज न जानें कितनी फिल्में बनी हैं। इन फिल्मों के जरिए युवाओं में देश के प्रति अपनी जान की कुर्बानी देने वाले वीरों की वीर गाथा को दिखाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं हिंदी सिनेमा का पहला देशभक्ति गीत कौन सा था। अगर नहीं तो बता दें कि ये गीत 78 साल पहले रिलीज किया गया था और इसे दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार पर फिल्माया गया था। आइए जानते हैं कौन सा है वो गाना?

78 साल पहले आया था पहला देशभक्ति गीत

15 अगस्त का खास दिन आने वाला है। स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर हर तरफ देशभक्ति कार्यक्रम और गानों की धूम देखने को मिलती है। ऐसे में हम आपको हिंदी सिनेमा के पहले देशभक्ति गीत के बारे में बताने जा रहे हैं। ये गीत साल 1948 में रिलीज हुई फिल्म 'शहीद' (Shaheed) का है। दिलीप की यह फिल्म देशभक्ति के रंग में रंगी हुई थी और आजादी के दौर की भावनाओं से जुड़ी थी। कहा जाता है कि इसी गीत से देशभक्ति गीतों की शुरुआत हुई थी। ये पहला मौका था, जब किसी देशभक्ति फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखा गया था। इस गीत को ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार पर फिल्माया गया था। 'शहीद' फिल्म का ये गीता था 'वतन की राह में...' (Watan Ki Raah Mein) रहा।

रफी और खान मस्ताना ने दी आवाज

'शहीद' फिल्म के 'वतन की राह में...' गाने को मोहम्मद रफी और खान मस्ताना ने गाया था। वहीं, इसका संगीत गुलाम हैदर ने दिया था, जबकि इसके बोल राजा मेहदी अली खान ने लिखे थे। मूवी में दिलीप कुमार के अलावा कामिनी कौशल, कामिनी कौशल, लीला चिटनिस, प्रभु दयाल और शशि कपूर जैसे कलाकार अहम किरदार में थे। 'वतन की राह में...' गाने के बोल देश के लिए जान देने वाले नौजवानों की कुर्बानी पर केंद्रित थे। IMDb पर इसे 7.3 रेटिंग मिली है।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडये है बॉलीवुड का पहला देशभक्ति गीत, मोहम्मद रफी ने अपनी आवाज से कर दिया अमर