‘पानी की बोतलों के बजट में एक शॉर्ट फिल्म बन जाए’, ऑनटोराज कल्चर पर क्या बोला 73 साल का ये एक्टर?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बॉलीवुड में स्टार्स के ऑनटोराज को लेकर एक्टर सुधीर पांडे ने अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि वो जो पूरा काफिला चलता है, बहुत बनावटी सा खेल लगता है। वो लगता है कि ये पैसों की बर्बादी है। 

Sudhir Pandey on Entourage cost of actors
सुधीर पांडे

बॉलीवुड में पिछले कुछ वक्त से स्टार्स के ऑनटोराज को लेकर बेहस छिड़ी हुई है। अब इस बारे में तीस मार खां एक्टर सुधीर पांडे ने बात की। उन्होंने इसे पैसे की बर्बादी बताई। सुधीर पांडे ने कहा कि जितना पानी की बोतलों पर खर्च होता है, उससे एक छोटे बजट की फिल्म बन सकती है। इस बातचीत के दौरान उन्होंने ये भी बताया कि क्या वो भी अपने साथ अपनी टीम लेकर शूट्स पर जाते हैं?

ऑनटोराज पर क्या बोले सुधीर पांडे

सिद्धार्थ कनन के साथ खास बातचीत में सुधीर पांडे ने ऑनटोराज को लेकर बात की। उनसे पूछा गया कि बड़े-बड़े स्टार्स को आठ-आठ वैनिटी वैन्स मिलती हैं, क्या कैरेक्टर आर्टिस्ट्स को भी बड़ी वैनिटी वैन्स मिलती हैं? इसपर सुधीर ने कहा कि कभी-कभी होता है कि बड़ी वैन मिल जाए। ज्यादातर नॉर्मल वैनिटी वैन ही मिलती हैं।

ऑनटोराज के खर्चे को बताया पैसे की बर्बादी

इसके बाद सुधीर पांडे ने ऑनटोराज पर खर्चे को लेकर बात की। उन्होंने कहा, “अब वो जो पूरा काफिला चलता है, वो सारा बनावटी सा लगता है सारा खेल। ऐसा लगता है कि वो पैसे की बर्बादी है। मतलब अगर स्टार्स अपने पास से पैसे दे रहे हैं तो ठीक है, लेकिन अगर प्रोड्यूसर्स के पास से जा रहा है तो वो बर्बादी है। मतलब एक छोटी फिल्म बन जाए…बिसलेरी की पानी की बोतलों (उनपर होने वाला खर्चा) से एक छोटी फिल्म बन जाए कोई भी।”

क्या सेट पर टीम के साथ जाते हैं सुधीर पांडे?

इसके बाद सुधीर पांडे से सवाल हुआ कि वो कितने लोगों को लेकर जाते हैं सेट पर? उन्होंने कहा- मैं तो किसी को नहीं लेकर जाता। मैं अकेला ही जाता हूं। कभी बहुत हुआ तो…बीच में मुझे जरूरत थी कि मेरे खाने-वाने का काफी गड़बड़ हो रहा था तो एक बॉय रख लिया था।

सुधीर ने बताया कि ज्यादातर होता है कि वो खुद ही उस बॉय के पैसे देते हैं। एक दो बार हुआ कि प्रोड्यूसर्स ने दिए होंगे। उनसे जब पूछा गया कि क्या उन्हें बुरा लगता है कि स्टार्स के ऑनटोराज पर इतना खर्च होता है और उन्हें अपने बॉय का पैसा खुद देना पड़ता है। इसपर उन्होंने कहा कि ये कल्चर का पार्ट है। वो इसे ठकुराई वाला कल्चर कहते हैं।

सुधीर पांडे ने कहा, “ये सिर्फ इंडस्ट्री में ही नहीं है, पूरे समाज में ही ऐसा होता है। हम जिस समाज को लोकतंत्र कहते हैं….कहां का लोकतंत्र…कहने में बड़ा अच्छा लगता है, लेकिन जिसको भी शक्ति मिलती है, वो ठाकुर बन जाता है। उसको आप चुनौति नहीं कर सकते हैं। उसकी ठकुराई चलती है।”

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुड‘पानी की बोतलों के बजट में शॉर्ट फिल्म बन जाए’, ऑनटोराज कल्चर पर बोला एक्टर