South FilmFare Awards: अल्लू अर्जुन बने बेस्ट एक्टर तो अमिताभ बच्चन ने भी जीता अवॉर्ड
70वें साउथ फिल्मफेयर अवॉर्ड्स जीतने वालों के नाम सामने आ गए हैं। ये अवॉर्ड नाइट अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 के नाम रही। इसके अलावा अमिताभ बच्चन ने भी अपनी इस फिल्म के लिए अवॉर्ड जीता। फिल्म लकी भास्कर बनी क्रिटिक्स की पसंद।

21 फरवरी शनिवार की शाम साउथ फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के नाम रही। इस सेरेमनी में पूरी फिल्म इंडस्ट्री एक साथ नजर आई। साई पल्लवी से लेकर काजल अग्रवाल, अल्लू अर्जुन, सान्या मल्होत्रा की डांस परफॉरमेंस, पृथ्वीराज सुकुमारन, अरविंद स्वामी इवेंट में मौजूद रहे। लेकिन सबसे खास पल तब आया जब इन एक्टर्स को इनकी शानदार परफॉरमेंस के लिए अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। अल्लू अर्जुन ने फिल्म पुष्पा 2 के लिए बेस्ट एक्टर फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता। ये शाम पुष्पा 2 के कलाकारों के नाम रही। अमिताभ बच्चन ने भी अवॉर्ड जीता।
अल्लू अर्जुन ने जीता बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
70वें साउथ फिल्मफेयर अवॉर्ड नाइट में पुष्पा 2 का ही कब्जा रहा। अर्जुन अर्जुन बेस्ट एक्टर बने तो इसी फिल्म के डायरेक्टर सुकुमार ने बेस्ट डायरेक्टर केटेगरी में अवॉर्ड अपने नाम किया। पुष्पा 2 ने बेस्ट म्यूजिक एल्बम और फिल्म के लिए अवॉर्ड अपने नाम किए। निवेता थोमस ने फिल्म 35: चिन्ना कथा काडू के लिए बेस्ट एक्ट्रेस केटेगरी का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता।
अमिताभ बच्चन ने भी अपने नाम किया ये अवॉर्ड
अमिताभ बच्चन ने अपनी फिल्म कल्कि 2898 AD में अश्वत्थामा का किरदार निभाने के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम किया। इसी केटेगरी में एक्ट्रेस अंजलि ने फिल्म गंगा ऑफ गोदावरी के लिए अवॉर्ड जीता।
कल्कि पुष्पा ने शेयर किया ये अवॉर्ड
प्रोडक्शन डिज़ाइन अवॉर्ड कल्कि और पुष्पा 2 के बीच श्रे ह्या। शेखर मास्टर ने Kurchi Madathapetti गाने के लिए बबेस्ट कोरियोग्राफर का अवॉर्ड जीता। क्रिटिक्स केटेगरी में दुलकर सलमान की फिल्म लकी भास्कर ने बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड जपने नाम किया। तेजा सज्जा बने बेस्ट एक्टर, काजल अग्रवाल बनी बेस्ट एक्ट्रेस अपनी फिल्म सत्यभामा के लिए।
पुष्पा 2 के नाम रही ये अवॉर्ड नाइट
ये अवॉर्ड नाइट पुष्पा 2 के नाम रही। फिल्म ने चार अवॉर्ड जीते।फिल्मफेयर ने इस अवॉर्ड नाइट की कई तस्वीरें और वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। एक्टर्स को अवॉर्ड लेते देखा जा सकता है। एक वीडियो में साई पल्लवी को अल्लू अर्जुन से मिलते हुए देखा गया।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


