वो महंगी फिल्में जो बॉक्स ऑफिस पर हुईं सुपर फ्लॉप, पहले नंबर पर प्रभास की ये मूवी

Jan 09, 2026 03:57 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Expensive Flop Films: आज हम आपको बॉलीवुड की उन महंगी फिल्मों के नाम बता रहे हैं जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं। इन फिल्मों में शाहरुख खान, आमिर खान और प्रभास जैसे एक्टर्स की मूवीज शामिल हैं। 

वो महंगी फिल्में जो बॉक्स ऑफिस पर हुईं सुपर फ्लॉप, पहले नंबर पर प्रभास की ये मूवी

बॉलीवुड में तरह-तरह की फिल्में बनती हैं। कई बार ऐसा होता है कि कम बजट में भी डायरेक्टर आपको ऐसी कहानी दे देता है कि वो कहानी आपके साथ सालों साल रहती है। वहीं, कुछ फिल्मों पर मेकर्स पानी की तरह पैसा बहाते हैं, लेकिन वो फिल्में आपको पसंद नहीं आती हैं। ऐसी फिल्में जब आप देखने जाते हैं तो आपको भी लगता है कि आपने अपना पैसा बर्बाद कर दिया है। आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिसपर मेकर्स ने पानी की तरह पैसा बहाया, लेकिन फिर भी वो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गईं।

आदिपुरुष: लिस्ट में सबसे पहले साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म आदिपुरुष का नाम है। इस फिल्म में प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन जैसे कलाकार नजर आए थे। sacnilk.com की मानें तो फिल्म का बजट 450 करोड़ था। इस फिल्म ने भारत में 343 करोड़ (ग्रॉस कलेक्शन) की कमाई की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। ये फिल्म सोशल मीडिया पर भी जमकर ट्रोल हुई थी।

आदिपुरुष

बड़े मियां छोटे मियां: लिस्ट में दूसरे नंबर पर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां है। ये फिल्म 11 अप्रैल, 2024 को रिलीज हुई थी। फिल्म का बजट 350 करोड़ था। वहीं, फिल्म ने भारत में 78.49 करोड़ (ग्रॉस कलेक्शन) की कमाई की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप साबित हुई थी।

बड़े मियां छोटे मियां

ठग्स ऑफ हिंदुस्तान: लिस्ट में तीसरे नंबर पर आमिर खान और अमिताभव बच्चन की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान है। इस फिल्म का बजट 300 करोड़ था। फिल्म ने भारत में 194 करोड़ (ग्रॉस कलेक्शन) की कमाई की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस डिजास्टर थी।

ठग्स ऑफ हिंदुस्तान

जीरो: लिस्ट में चौथे नंबर पर शाहरुख खान, कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा की फिल्म जीरो है। फिल्म का बजट 200 करोड़ था। वहीं, फिल्म की कमाई की बात करें तो भारत में फिल्म ने 120.80 करोड़ (ग्रॉस कलेक्शन) की कमाई की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस डिजास्टर थी।

जीरो

कलंक: 5वें नंबर पर लिस्ट में वरुण धवन, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर की फिल्म कलंके है। फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का बजट 150 करोड़ था। वहीं, फिल्म ने भारत में 99.80 करोड़ (नेट कलेक्शन) की कमाई की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।

कलंक

रा.वन: लिस्ट में छठे नंबर पर शाहरुख खान और करीना कपूर की फिल्म रा.वन है। फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का बजट 130 करोड़ था। वहीं, फिल्म ने भारत में 156.87 करोड़ (ग्रॉस कलेक्शन) की कमाई की थी।

रा.वन

जग्गा जासूस: लिस्ट में 7वें नंबर पर रणबीर कपूर और कटरीना कैफ की फिल्म जग्गा जासूस है। इस फिल्म का बजट 125 करोड़ था। वहीं, फिल्म ने भारत में 75.22 करोडड़ (ग्रॉस) की कमाई की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।

जग्गा जासूस

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं।)

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।