'मैं कुंवारी नहीं...फिजिकली सैटिस्फाइड हूं', 52 साल की कोरियोग्राफर ने इंटीमेसी पर दिया बेबाक बयान

share Share
Follow Us on

हाल ही में मशहूर कोरियोग्राफर ने इंटीमेसी और सेल्फ अवेयरनेस पर कुछ ऐसा कहा था, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल मच गया था। ऐसे में अब गीता ने अपने इसी बयान पर चुप्पी तोड़ते हुए सफाई दी है।

'मैं कुंवारी नहीं...फिजिकली सैटिस्फाइड हूं', 52 साल की कोरियोग्राफर ने इंटीमेसी पर दिया बेबाक बयान

Geeta Kapur on Intimacy: 52 साल की मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर इंडस्ट्री के कई सुपरस्टार्स को अपने इशारों पर नचा चुकी हैं। गीता को उनके स्टूडेंट 'गीता मां' कहकर बुलाते हैं। गीता अपने शानदार डांस के साथ-साथ अपने बेबाक बयानों के चलते भी सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में गीता ने इंटीमेसी और सेल्फ अवेयरनेस पर कुछ ऐसा कहा था, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल मच गया था। ऐसे में अब गीता ने अपने इसी बयान पर चुप्पी तोड़ते हुए सफाई दी है।

'बिना शादी किसी के साथ इंटीमेट नहीं हो सकतीं'

52 साल की उम्र में भी गीता कपूर ने अभी तक शादी नहीं की है। गीता ने हाल ही में हिंदी रश को अपना इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में कोरियोग्राफर ने कहा, 'उन्होंने जो बयान दिया था उस बात पर वो अभी भी कायम हैं। लोग उन्हें 'गीता मां' कहकर बुलाते हैं तो इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं कि उनकी कोई पर्सनल लाइफ नहीं हो सकती या फिर वो किसी के साथ बिना शादी के इंटीमेट नहीं हो सकतीं।'

फीलिंग्स हर किसी की होती है

गीता कपूर अपने इंटरव्यू में आगे कहती हैं, 'मैं ये कह रही हूं कि सब नॉर्मल इंसान है। जहां आपको लगा कि मुझे 'गीता मां' की उपाधि दी जानी चाहिए आपने दी। आपको लगता है कि इनकी जिंदगी में ऐसा कुछ भी नहीं हो सकता। आपने दर्जा दिया है...मैंने मांगा नहीं आपसे। ऐसा कुछ भी नहीं है मेरे घर में जो आपके घर में नहीं है। फीलिंग्स हर किसी की होती है।'

मैं फिजिकली सैटिस्फाइड हूं

गीता ने आगे कहा, 'आपने मेरे से एक सवाल पूछा था, मैंने उसे मना नहीं किया, मैंने कहा कि हां मैं करती हूं...मैंने कहा कि आपको क्या लगता है कि मैं नहीं करती होऊंगी। इसमें बुराई क्या है। मैं फिजिकली सैटिस्फाइड हूं। मैं कल भी अपनी बात पर थी और आज भी अपने बयान पर कायम हूं। क्यों ऐसा लगता है कि बोलना नहीं चाहिए। किया भी है तो क्या हुआ क्या आप नहीं करते या कोई और नहीं करता।' आपको बता दें कि गीता ने इससे पहले जय मदान संग बातचीत में गीता ने कहा था कि 'वो कोई नन नहीं हैं। वो कुंवारी नहीं हैं। वो अपने मोमेंट्स ढूंढ लेती हैं। मैं लोगों से मिलती हूं, डेट करती हूं, किसी के साथ इंटीमेट भी होती हूं।'

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।