आलिया की अल्फा से रणबीर की रामायण तक, जानें 2026 की 5 मचअवेटेड फिल्में कब हो रहीं रिलीज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

जुलाई का महीना आने वाला है साथ ही कुछ मच हाइप्ड फिल्में रिलीज होना का वक्त भी करीब आ गया है। इस साल नितेश तिवारी की रामायण भी रिलीज हो रही है। यहां देखें आने वाले छह महीनों का मूवी कैलेंडर।

much awaited movies

साल 2026 आधा बीत चुका है और बचे छह महीनों में फिल्मी पगलुओं के लिए कुछ धमाकेदार फिल्में रिलीज होने वाली हैं। शुरू के छह महीनों में धुरंधर 2 का जलवा रहा। अब बचे मंथ्स में आलिया भट्टी की अल्फा, यश की टॉक्सिक से लेकर रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अगर आप भी ये फिल्में थिएटर में देखने का प्लान बना चुके हैं तो ये मूवी कैलेंडर सेव कर लें।

1. अल्फा

वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल-लेड एक्शन मूवी का काफी बज है। इस फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। डायरेक्टर शिव रवैल हैं। शरवरी और आलिया दोनों इस फिल्म में खतरनाक स्टंट्स करती दिखाई देंगी। फिल्म में अनिल कपूर और बॉबी देओल भी लीड रोल्स में हैं।

रिलीज डेट: अल्फा 3 जुलाई को रिलीज हो रही है।

2. धमाल 4

कॉमेडी फिल्मों के शौकीन के लिए जुलाई में धमाल 4 आ रही है। रिपोर्ट्स हैं कि कहानी टोटल धमाल के आगे की होगी। अजय देवगन, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, अरशद वारसी, संजय मिश्रा और रवि किशन हंसी-मजाक का तड़का लगाकर दर्शकों को गुदगुदाएंगे। वहीं एक्ट्रेसेस में ईशा गुप्ता और संजीदा शेख भी मूवी में खास रोल निभा रही हैं।

रिलीज डेट: 10 जुलाई

3. टॉक्सिक

यश की मच अवेटेड फिल्म टॉक्सिक फाइनली रिलीज होती दिख रही है। मूवी पहले 19 मार्च, फिर 4 जून को पोस्टपोन हो चुकी है। अब अगस्त में रिलीज होने की उम्मीद है। इस पैन-इंडिया फिल्म का हिंदी बेल्ट में जोरशोर से इंतजार हो रहा है। फिल्म 1980 के दशक के गोवा के ड्रग और क्रिमिनल अंडरवर्ल्ड पर बेस्ड एक डार्क, स्टाइलिश और एक्शन से भरपूर थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में यश का एक बेहद खतरनाक और अलग अंदाज देखने को मिलेगा। टॉक्सिक में यश के साथ नयनतारा, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी लीड रोल्स में हैं।

रिलीज डेट: टॉक्सिक 26 जुलाई को रिलीज होगी।

4. दृश्यम 3

सस्पेंस और थ्रिलर के शौकीनों के दृश्यम3 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अजय देवगन और तब्बू स्टारर इस फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त का सस्पेंस पहले से भी ज्यादा गहरा होने की उम्मीद है। फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर मेकर्स ने काफी गोपनीयता बरती है। इसका मलयालम वर्जन रिलीज हो चुका है। हिंदी का अलग वर्जन अक्टूबर में थिएटर्स में आएगा।

रिलीज डेट: 2 अक्टूबर

5. रामायण: पार्ट 1

रामायण साल 2026 की वो फिल्म है जिसका दर्शकों को सबसे ज्यादा इंतजार है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही मूवी अपने भारी-भरकम बजट की वजह से चर्चा में है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी सीता के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म का वीएफएक्स इंटरनैशनल लेवल बताया जा रहा है। हालांकि इसके टीजर्स को लेकर मिले-जुले रिएक्शंस रहे हैं। फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज होगी।

रिलीज डेट: 8 नवंबर

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।