3 Idiots Sequel: निर्देशक राजकुमार हिरानी ने दिया अपडेट, कहा- ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल में राजू, रैंचो और फरहान…
3 Idiots Sequel Update: राजकुमार हिरानी ने गुरुवार को दिए इंटरव्यू में मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल पर बात की। उन्होंने बताया कि वो इस वक्त फिल्म की कहानी पर काम कर रहे हैं।

'3 इडियट्स' के सीक्वल का अपडेट आया है। फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने बताया कि वो और उनके राइटर अभिजात जोशी इस समय फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दर्शकों ने '3 इडियट्स' में रैंचो, फरहान और राजू की कॉलेज लाइफ देखी थी। वहीं सीक्वल में वे उनकी आज जिंदगी देखेंगे और जानेंगे कि ये तीनों कहां हैं और क्या कर रहे हैं।
सीक्वल में क्या दिखाया जाएगा?
द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया' को दिए एक इंटरव्यू में राजकुमार हिरानी ने साफ किया कि ये फिल्म कॉलेज लाइफ के बारे में बिल्कुल नहीं होगी। उन्होंने कहा, 'मैं अभी भी स्क्रिप्ट पर काम कर रहा हूं और अभी काफी काम बाकी है। ये सीक्वल में 15-20 साल बाद की कहानी दिखाई जाएगी और ऑडियंस को बताया जाएगा कि अब आगे इन तीनों किरदारों के साथ क्या होता है। ये कॉलेज या वैसी किसी चीज के बारे में नहीं है। अब इनकी शादी हो गई है और इनके बच्चे हैं। वे उम्र के इस पड़ाव पर आने वाले तनाव का सामना कर रहे हैं। अब देखना होगा कि आगे क्या होता है।'
क्या इस बार भी मिलेगा कोई सोशल मैसेज?
2009 की फिल्म में भारत की शिक्षा प्रणाली पर व्यंग्य कसा गया था और ये मैसेज दिया गया था कि अपने पैशन को फॉलो करो। जब राजकुमार हिरानी से पूछा गया कि क्या सीक्वल में भी कोई मैसेज होगा, तो उन्होंने हंसते हुए कहा, 'बिल्कुल, एक बहुत बड़ा मैसेज होगा!'
पहली फिल्म में कहां खत्म हुई थी इनकी कहानी?
साल 2009 में रिलीज हुई '3 इडियट्स' के एंड में दिखाया गया था कि रैंचो (आमिर खान) ने लद्दाख में एक स्कूल खोला है और वो एक बहुत बड़ा साइंटिस्ट बन गया है। फरहान (आर माधवन) ने अपना सपना पूरा कर लिया है और एक वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर बन गया है। वहीं राजू (शर्मन जोशी) एक कॉर्पोरेट ऑफिस में काम कर रहा है और अच्छी तरह सेटल हो चुका है।
कौन से पुराने चेहरे लौटेंगे वापस?
'3 इडियट्स' के सीक्वल में आमिर खान उर्फ रैंचो (फुंसुक वांगडू), आर माधवन उर्फ फरहान कुरैशी, शर्मन जोशी उर्फ राजू रस्तोगी और करीना कपूर खान उर्फ पिया सहस्रबुद्धे की वापसी पक्की है। वहीं चतुर रामलिंगम (ओमी वैद्य), वीरू सहस्रबुद्धे यानी 'वायरस' (बोमन ईरानी), मोना सहस्रबुद्धे (मोना सिंह) और असली रणछोड़दास शामलदास चंचल (जावेद जाफरी) के बारे में अभी कोई अपडेट नहीं दिया गया है।
'3 इडियट्स' के बारे में
साल 2009 में रिलीज हुई '3 इडियट्स' एक सैटायरिकल कॉमेडी-ड्रामा फिल्म थी, जिसे राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया था और अभिजात जोशी के साथ मिलकर लिखा था। ये फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक साबित हुई थी। इसने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़े थे।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ें

