VFX का कमाल थे '3 Idiots' के ये सीन, आपने शायद ही किया होगा नोटिस
शायद ही आपने कभी कल्पना की हो कि फिल्म '3 इडियट्स' में भी VFX का इस्तेमाल किया गया था। लेकिन जब आपको पता चलेगा ये सीन असली नहीं थे, तो शायद ही आपको यकीन होगा।

साल 2009 में आई फिल्म '3 इडियट्स' ब्लॉकबस्टर हिट थी। आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी स्टारर इस फिल्म की कहानी से लेकर गानों तक लोगों को सब कुछ बहुत पसंद आया था। आईएमडीबी पर 8.4 रेटिंग वाली इस फिल्म में शायद ही कभी आपको लगा हो कि इसमें कहीं VFX का इस्तेमाल हुआ है, लेकिन सच यह है कि इस फिल्म के कई सीन्स में बड़ी चालाकी से VFX का इस्तेमाल किया गया है। तो चलिए आपको बताते हैं कि निर्देशक राजकुमार हिरानी ने फिल्म के किन सीन्स में वीएफएक्स है। साथ ही यह भी जानेंगे कि आखिर मेकर्स को यहां पर VFX का इस्तेमाल करने की जरूरत ही क्यों पड़ी।
VFX का कमाल था बोमन ईरानी का सीन
तकरीबन 60 करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 460 करोड़ रुपये के लगभग कलेक्शन किया था। सिर्फ भारत में इस फिल्म ने 202 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। फिल्म में बोमन ईरानी ने वीरु सहस्त्रबुद्धि (वायरस) का किरदार निभाया था। फिल्म का एक आइकॉनिक सीन है, जिसमें वायरस बोर्ड के बीच में खड़ा होकर दोनों हाथों से लिखता नजर आता है। अगर आपको यह सीन देखकर ऐसा लगा था कि बोमन ईरानी दोनों हाथों से लिख सकते हैं, तो आप यहां गलत हैं। क्योंकि इस सीन में राजकुमार हिरानी ने VFX का इस्तेमाल किया था और मास्किंग टेक्निक के जरिए इसी सीन को दो बार शूट किया था।
किस तरह तैयार किया गया था यह सीन?
बाद में इन दोनों सीन्स को VFX के जरिए एक साथ लाया गया और फाइनल शॉट में आपको देखने में ऐसा लगता है जैसे बोमन ईरानी बोर्ड पर दोनों हाथों से लिखते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा भी एक सीन ऐसा है जिसमें शायद ही आपको लगा होगा कि यहां VFX का इस्तेमाल हुआ है। हम बात कर रहे हैं उस सीन की, जिसमें राजू रस्तोगी के किरदार में शरमन जोशी वायरस के दफ्तर की खिड़की से कूद जाता है। इस सीन में एक टेबल लैम्प तेज रफ्तार से खिंचती हुई आती है और सीधा आकर कैमरा के फ्रेम पर टकरा कर टुकड़े-टुकड़े हो जाती है। इस सीन में भी मेकर्स ने VFX का इस्तेमाल किया था। चलिए समझते हैं कैसे।
VFX था सुसाइड से पहले का यह सीन
राजकुमार हिरानी ने टेबल लैम्प को पूरी तरह VFX से बनवाया था और इस सीन में साउंड इफैक्ट के साथ देखने पर यह सीन ऐसा लगता है जैसे असली टेबल लैम्प आकर कैमरा पर टकराई हो। साथ ही थोड़ी सी व्हाइट डस्ट उड़ाई गई, जिससे देखने में ऐसा लगता है कि वाकई टेबल लैम्प टूटी है। ऐसा इसलिए भी किया गया क्योंकि असली टेबल लैम्प के जरिए इस तरह का कंट्रोल्ड शॉट ले पाना लगभग नामुमकिन था। साथ ही शूटिंग के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला कैमरा भी डैमेज होने का पूरा खतरा था। अगर आपने यह फिल्म अभी तक नहीं देखी है तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एन्जॉय कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


