
PHOTO: 3 इडियट्स के ‘मिलीमीटर’ राहुल ने की तुर्की गर्लफ्रेंड से शादी, लोग बोले- ये तो किलोमीटर बन गया
संक्षेप: 3 इडियट्स के मिलीमीटर का रोल करने वाले राहुल कुमार सेंटीमीटर से किलोमीटर बन चुके हैं। उन्होंने तुर्की गर्लफ्रेंड से शादी की है। अब लोग उनके इंस्टा पर जाकर बधाई दे रहै हैं।
आमिर खान की फिल्म 3 इडियट्स का मिलीमीटर याद है? फिल्म में छोटा लेकिन इंट्रेस्टिंग रोल प्ले करने वाले राहुल कुमार एक बार फिर से चर्चा में हैं। उन्होंने शादी कर ली है और उनकी वाइफ तुर्की की हैं। राहुल की एक क्लिप वायरल हुई जिसमें उन्होंने मीडिया से अपनी वाइफ का परिचय करवाया। इसके बाद से लोग उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर जाकर बधाइयां दे रहे हैं।

3 इडियट्स ने बना दी जोड़ी
वायरल क्लिप में फोटोग्राफर्स राहुल की तस्वीर खींचते हैं। इस पर वह बताते हैं, 'हाय, मैं राहुल हूं. यह मेरी वाइफ केजीबन है। वह टर्की से है।' उनकी वाइफ स्माइल करके बोलती हैं, हां हमने 4 मई को शादी की है।' राहुल की वाइफ ने बताया कि 3 इडियट्स में उनका काम देखने के बाद अप्रोच किया था। बोलीं, मैंने ये फिल्म देखी थी, वह इसमें एक्टर थे। मिलीमीटर, है ना? मैंने इनको मैसेज किया और हम बात करने लगे। ये शायद 14 साल पहले की बात है।
मिलीमीटर किलोमीटर बन गया
राहुल ने अपने इंस्टाग्राम पर आमिर खान के साथ भी तस्वीर लगा रखी है। उन्होंने बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज में वह राजू हिरानी, शाहरुख खान और बोमन ईरानी के साथ भी हैं। राहुल ने बंदिश बैंडिट्स में भी काम किया है। राहुल ने अपनी वाइफ के साथ फोटो शेयर करके लिखा है, हम जीत गए। उनके इंस्टा पर लोगों के मजेदार कमेंट्स दिख रहे है। एक ने लिखा है, मिलीमीटर तो किलोमीटर बन गया। कुछ लोग लिख रहे हैं, ये तो कुणाल खेमू लग रहा है। वाइफ के साथ फोटो पर किसी ने लिखा है,जहांपनाह तौफा कुबूल किया?

लेखक के बारे में
Kajal Sharmaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




