21 से 28 अगस्त के बीच थिएटर में होगा इन 8 फिल्मों का धमाका, रिलीज होंगी यश, सलमान की फिल्में

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

21 से 28 अगस्त के बीच सिनेमा ऑडियंस को जबरदस्त सरप्राइज मिलने वाला है। थिएटर पर शानदार 8 फिल्में दस्तक देने वाली हैं। एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा, थ्रिलर से भरी ये फिल्म थिएटर ऑडियंस के लिए एंटरटेनमेंट का डबल डोज लेकर आने वली हैं। जानिए कौन सी फिल्में हो रही हैं रिलीज-

21 to 28 august new theater movie releases
21 से 28 अगस्त के बीच थिएटर में होगा 8 फिल्मों का धमाका

अगस्त के आने वाले दो हफ्ते सिनेमा लवर्स के लिए खास होने वाले हैं। आने वाले हफ्तों में इस साल की बेस्ट फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली हैं। हिंदी से लेकर साउथ सिनेमा के एक्टर्स अपने फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज लाने वाले हैं। चलिए हम आपको बताते हैं 21 से 28 अगस्त के बीच रिलीज होने वाली फिल्मों की जानकारी। इस महीने अच्छी फिल्मों का मेला लगने वाला है। अगले हफ्ते थिएटर में 8 फिल्में दस्तक देने वाली हैं। अगर आप आने वाले दिनों में मूवी का प्लान बना रहे हैं तो ये लिस्ट आपके लिए है।

21 अगस्त- भारत देश है मेरा

भारत देश है मेरा एक पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है जिसमें कश्मीर की पॉलिटिक्स को दिखाया जाएगा। खास बात ये है कि इस फिल्म में भजन सम्राट सिंगर अनुप जलोटा नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को आदर्श जैन ने डायरेक्ट किया है जो 21 अगस्त, शुक्रवार को थिएटर में रिलीज हो रही है।

21 अगस्त- Insidious Out of the Further

ये एक इंग्लिश फिल्म है जिसकी कहानी जेम्मा और उसकी बेटी के इर्दगिर्द घूमती है। जेम्मा अपने बचपन के घर में अपनी बेटी की परवरिश करती है और उसे पता चलता है कि उसके पास कुछ शक्तियां हैं। ये फिल्म 21 अगस्त को थिएटर में रिलीज हो रही है।

21 अगस्त-7 डॉग्स

7 डॉग्स नाम की एक अरेबिक फिल्म आने वाली है। इस फिल्म को हिंदी और इंग्लिश भाषा में भी देखा जा सकता है। खास बात ये है कि इस एक्शन अरेबिक फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त जैसे एक्टर्स ने भी काम किया है। ट्रेलर में इन दोनों एक्टर्स की झलक देखी गई है। अब इस फिल्म का इंतजार हो रहा है। ये फिल्म 21 अगस्त को थिएटर में दस्तक देने वाली है।

21 अगस्त-खतरनाक सफर हार्ड राइड

खतरनाक सफर हार्ड राइड एक ऑस्ट्रेलियाई फिल्म है जिसका असली नाम 'हार्ड राइड' है। ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसकी कहानी अफगानिस्तानयुद्ध के तीन रिटायर्ड सैनकों के इर्दगिर्द घूमती है। फिल्म 21 अगस्त को रिलीज हो रही है।

26 अगस्त-टॉक्सिक

कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक का इंतजार लंबे समय से हो रहा है। इस फिल्म में एक्टर का एकदम अलग अवतार नजर आने वाला है। गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में नयनतारा, कियारा अडवानी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी जैसी एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं। फिल्म का इंतजार खत्म हुआ। फिल्म 26, बुधवार को थिएटर में दस्तक देने वाली है।

28 अगस्त-खोसला का घोसला 2

साल 2006 में आई अनुपम खेर की फिल्म खोसला का घोसला को ऑडियंस ने पसंद किया था। अब इसका दूसरा पार्ट रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म 28 अगस्त को रिलीज होगी।

28 अगस्त- भोगी

एक और पैन इंडिया फिल्म भोगी थिएटर में दस्तक देने वाली है। ये एक तेलुगू एक्शन फिल्म है जिसमें शारवानंद, अनुमपा परमेश्वरन ने लीड किरदार निभाया है। फिल्म 28 कअगस्त को रिलीज हो रही है।

28 अगस्त- जीवन बीमा योजना

अरशद वारसी अपनी डार्क क्राइम कॉमेडी थ्रिलर फिल्म जीवन बीमा योजना लेकर आए हैं। इस फिल्म को अभिषेक डोगरा ने डायरेक्ट किया है। वहीं अरशद वारसी ने पहली बार डबल रोल निभाया है। ये फिल्म 28 अगस्त की रिलीज हो रही है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुड21 से 28 अगस्त के बीच थिएटर में होगा 8 फिल्मों का धमाका,रिलीज होंगी ये फिल्में