New OTT Release: आज ओटीटी पर आईं ये 6 धमाकेदार फिल्में-सीरीज, लिस्ट देख बनाएं वीकेंड का प्लान

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

21 August OTT Release: आज ओटीटी पर कई सारे जॉनर की फिल्में और सीरीज रिलीज हुई हैं। इन सीरीज और फिल्मों के नाम यहां दिए गए हैं। आप लिस्ट देख यह तय कर सकते हैं कि वीकेंड पर आपको क्या देखना है। 

21 August OTT Release
21 अगस्त ओटीटी रिलीज

आज यानी 21 अगस्त के दिन ओटीटी पर कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज हुई हैं। वीकेंड का कोई प्लान नहीं बनाया है तो नीचे दी गई लिस्ट को एक बार पढ़ लें और फिर अपने दोस्तों के साथ मिलकर प्लान बना लें।

जन नायकन (Jana Nayagan)

ओटीटी: जी5

जॉनर: एक्शन ड्रामा

एक्टर: थलपति विजय, पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू

एच. विनोथ के निर्देशन में बनी यह फिल्म थलपति विजय की राजनीति में पूरी तरह आने से पहले उनकी आखिरी फिल्म मानी जा रही है। सिनेमाघरों में रिलीज के बाद अब यह फिल्म ओटीटी पर देखने को मिलेगी।

यहां देखिए ट्रेलर

प्यार प्रेमा कल्याणम (Pyaar Prema Kalyanam)

ओटीटी: नेटफ्लिक्स

जॉनर: कॉमेडी, ड्रामा

एक्टर: सान्वी मेघना (पवी), एलन, राधिका सरथकुमार

पवी एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है। शादी के बाद वह अपना मायका छोड़ने से मना कर देती है। इसके बाद उसका पति एलन उसी के घर रहने आ जाता है। फिर दोनों के बीच सांस्कृतिक मतभेद और सास के नखरों से मजेदार कहानी शुरू होती है।

यहां देखिए ट्रेलर

9.4 रेटिंग वाली डॉक्यू-सीरीज, 15 अगस्त के दिन हुई है रिलीज, आपने देखी?

फेसिंग एल चापो (Facing El Chapo)

ओटीटी: नेटफ्लिक्स

जॉनर: क्राइम, थ्रिलर

एक्टर: अल्फोंसो हेरेरा (अर्तुरो कारमोना), नोए हर्नांडेज (हेक्टर रोसालेस)

सच्ची घटनाओं पर आधारित इस थ्रिलर में मेक्सिको के दो पुलिस अधिकारी एक रूटीन ट्रैफिक चेकिंग के दौरान गलती से कुख्यात गैंगस्टर एल चापो को पकड़ लेते हैं। बैकअप आने तक वे उसे एक मोटल में रखते हैं, लेकिन वहां हालात लगातार बिगड़ते जाते हैं।

यहां देखिए ट्रेलर

द डायनेस्टी: यूकोन हस्कीज (The Dynasty: UConn Huskies)

ओटीटी: एप्पल टीवी

जॉनर: स्पोर्ट्स डॉक्यूमेंट्री सीरीज

एक्टर: जीनो औरिएम्मा (कोच)

यह तीन पार्ट्स वाली डॉक्यूमेंट्री सीरीज कनेक्टिकट यूनिवर्सिटी की महिला बास्केटबॉल टीम के 40 साल के सफर को दिखाती है। इसमें कोच जीनो औरिएम्मा के नेतृत्व में टीम की सफलता, दुर्लभ फुटेज और खास इंटरव्यू देखने को मिलेंगे।

यहां देखिए ट्रेलर

आने वाली हैं इमरान हाशमी की बैक-टू-बैक 4 फिल्में, 2 इसी साल होंगी रिलीज

चेन्नई लव स्टोरी (Chennai Love Story)

ओटीटी: सोनीलिव

जॉनर: रोमांटिक ड्रामा

एक्टर: किरण अब्बावरम (स्टीवन), श्री गौरी प्रिया (निवेदिता)

शादी के दिन मंगेतर के छोड़ने के बाद निवेदिता डिप्रेशन में चली जाती है और चेन्नई शिफ्ट हो जाती है। वहां उसकी मुलाकात अनाथ और फिल्ममेकर बनने का सपना देखने वाले स्टीवन से होती है। स्टीवन उसे फिर से खुश रहना और प्यार करना सिखाता है, लेकिन कहानी में आगे एक बड़ा ट्विस्ट आता है।

यहां देखिए ट्रेलर

August OTT Release: अगस्त में लगेगा मनोरंजन का तड़का, ओटीटी पर आएंगी 8 फिल्में, सीरीज और रिएलिटी शोज

वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle)

ओटीटी: जियोहॉटस्टार

जॉनर: कॉमेडी

एक्टर: अक्षय कुमार और कई अन्य कलाकार

'वेलकम' फ्रेंचाइजी की यह फिल्म कॉमेडी और मस्ती से भरपूर है। अक्षय कुमार के साथ इसमें कई बड़े कलाकार नजर आएंगे। वीकेंड पर परिवार के साथ देखने के लिए यह एक मजेदार फिल्म हो सकती है।

यहां देखिए ट्रेलर

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडआज ओटीटी पर आईं ये 6 धमाकेदार फिल्में-सीरीज, लिस्ट देख बनाएं वीकेंड का प्लान