Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुड2026 movies releasing budget will shock you border 2, shahrukh khan king, salman khan galwan
2026 में आने वाली इन फिल्मों का बजट आपको सदमा दे देगा, सबसे महंगी है इस छोटे एक्टर की फिल्म

2026 में आने वाली इन फिल्मों का बजट आपको सदमा दे देगा, सबसे महंगी है इस छोटे एक्टर की फिल्म

संक्षेप:

साल 2026 में रिलीज होने वाली फिल्मों का बजट आपको हैरान कर देगा। तीन फिल्मों के बजट में एक फिल्म बना रहे हैं मेकर्स। शाहरुख खान, रणबीर कपूर यश जैसे स्टार की फिल्मों पर मोटे पैसे लगाए गए हैं।

Dec 18, 2025 02:34 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

साल 2026 हिंदी सिनेमा के लिए खास होने वाला है। कई बड़े बजट की फिल्में थिएटर पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। रणबीर कपूर, सनी देओल, शाहरुख खान, सलमान खान अपनी फिल्मों से धमाका करने वाले हैं। फिल्मों का क्लैश होने वाला है। लेकिन क्या आप जानते हैं अगले साल आने वाली इन बड़ी फिल्मों का बजट क्या है? इन फिल्मों का बजट जानने के बाद आपका सिर चकरा जाएगा। ऐसे में सवाल ये है कि करोड़ों की ये फिल्में बॉक्स ऑफिस कमाई से अपना बजट निकाल पाएंगी या नहीं।

अगले साल रिलीज होने वाली फिल्मों का बजट

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें


बॉर्डर 2
सनी देओल अपनी फिल्म बॉर्डर का दूसरा पार्ट लेकर आ रहे हैं। हाल में फिल्म का टीजर सामने आया था जिसमें वरुण धवन, अहान पांडे और दिलजीत दोसांझ जैसे एक्टर्स को दुश्मनों से जंग लड़ते देखा जा सकता है। फिल्म 23 जनवरी को रिलीज हो रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं इस फिल्म को 150 करोड़ के मोटे बजट में बनाया गया है। उम्मीद है ये फिल्म अपना बजट वसूलने में कामयाब होगी।

ये भी पढ़ें:धुरंधर के आगे टिक पाएगी कार्तिक-अनन्या की फिल्म?कपिल की हुई बुरी हालत
ये भी पढ़ें:सलमान की फिल्म का लल्लू एक्टर लक्ष्मीकांत बेर्डे का इस बीमारी से हुआ था निधन



लव एंड वॉर
विक्की कौशल, आलिया भट्ट, और रणबीर कपूर की फिल्म लव एंड वॉर भी खबरों में बनी हुई है। ये लव ट्रायंगल बेस्ड फिल्म संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट की है। रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी। फिल्म के बजट की बात करें तो Siasat के अनुसार इसे 200 करोड़ के बजट में बनाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:1995 में आई इस हीरो की फिल्म आमिर खान, अक्षय कुमार, गोविंदा पर पड़ी भारी
ये भी पढ़ें:महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज की फिल्म का बजट हैरान कर देगा
लव एंड वॉर

किंग

शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ एक एक्शन फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। किंग की स्टारकास्ट हैरान करने वाली है। फिल्म में रानी मुखर्जी, दीपिका पादुकोण, अरशद वारसी, बॉबी देओल समेत कई बड़े एक्टर्स नजर आने वाले हैं। खास बात ये है की दसुहाना खान अहम किरदार में होंगी। रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म को 300 करोड़ से ज्यादा के बजट में बनाया जा रहा है। अगले साल दिवाली के मौके पर फिल्म दस्तक दे सकती है।

रामायण

रणबीर कपूर, साई पल्लवी स्टारर फिल्म रामायण अभी तक की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के दोनों पार्ट्स पर 1600 करोड़ खर्च हो रहे हैं। लेकिन प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने कन्फर्म किया है कि रामायण के दोनों भागों पर 4000 करोड़ खर्च हो रहे हैं। मलतब ये फिल्म हॉलीवुड से भी महंगी फिल्म होने वाली है।

रामायण मूवी

धुरंधर 2

धुरंधर का पहला भाग इस समय बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रहा है। फिल्म करीब 500 करोड़ तक पहुंच गई है। अब दूसरे पार्ट का इंतजार हो रहा है। रिपोर्ट की मानें तो धुरंधर का दूसरा भाग 200 से 250 करोड़ तक के बजट में बनाया गया है।



टॉक्सिक

टॉक्सिक टीजर

KGF स्टार यश का हिंदी ऑडियंस में भी जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता आया है। अब उनकी अगली फिल्म टॉक्सिक का इंतजार हो रहा है। फिल्म अगले साल ईद पर दस्तक देने को तैयार है। फिल्म के बजट की बात करें तो 300 करोड़ के आस-पास है। खास बात ये है कि फिल्म धुरंधर 2 से टकराने वाली है।

बैटल ऑफ गलवान

सलमान खान की पिछली फिल्मों को खराब रिव्यू मिलने के बाद एक्टर अपनी आने वाली फिल्म पर फोकस कर रहे हैं। आने वाले दिनों में सलमान को बैटल ऑफ गलवान में देखा जाएगा। फिल्म पर 100 करोड़ से ज्यादा पैसे लगाए गए हैं। उम्मीद है सलमान की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चल जाएगी।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।