2026 में धमाका करने वाली इन 5 फिल्मों का बजट हिला देगा होश, शाहरुख की फिल्म सबसे पीछे
2026 में आने वाली ये 5 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली हैं। क्या आप जानते हैं इन फिल्मों पर मेकर्स ने कितना पैसा खर्च किया था? शाहरुख खान की फिल्म में सबसे कम पैसा लगा है और ये है सबसे महंगी फिल्म।

2026 का साल इंडियन फिल्मों के लिए बहुत खास रहा है। इस साल धुरंधर जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस के नंबर हिला दिए। शाहिद कपूर से लेकर अजय देवगन, अक्षय कुमार की फिल्मों ने ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया और अब इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 का जादू चल रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं आने वाले महीनों में बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों का धमाका होने वाला है। रामायण, किंग जैसी फिल्में रिलीज हो रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं मेकर्स ने इन फिल्मों पर कितना पैसा खर्च किया है? चलिए हम आपको बताते हैं।
किंग
शाहरुख खान की फिल्म किंग में बॉलीवुड के कई बड़े एक्टर्स नजर आने वाले हैं। दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी समेत कई एक्टर्स इस में अलग किरदारों में दिखेंगे। फिल्म जवान के बाद शाहरुख अपनी बेटी के साथ किंग बना रहे हैं। सिद्धार्थ आनंद डायरेक्टर हैं और खुद शाहरुख खान ने फिल्म पर पैसा लगाया है। रिपोर्ट की मानें तो ये फिल्म 350 करोड़ के बजट में बनाई जा रही है।
लव एंड वॉर
रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट की फिल्म लव एंड वॉर इस साल की बड़ी फिल्मों में से एक है। एक वॉर लव ड्रामा देखने का इंतजार हो रहा है। खासकर उसे संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया हो। रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म को 450 करोड़ के मोटे बजट में बनाया जा रहा है। ये फिल्म दिवाली के बाद थिएटर में दस्तक देगी।
टॉक्सिक
यश स्टारर फिल्म टॉक्सिक का लंबे समय से इंतजार हो रहा है। फिल्म की रे;रिलीज कई बार बदली गई। अब आखिरकार ये फिल्म रिलीज के लिए तैयार है। इसी हफ्ते 26 अगस्त को ये फिल्म थिएटर में रिलीज हो रही है। इस फिल्म का बजट 600 करोड़ बताया जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म शानदार ओपनिंग करेगी। फिल्म में कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, \तारा सुतारिया जैसी एक्ट्रेसेज नजर आने वाली हैं।
फौजी
प्रभास अपनी आने वाली फिल्म फौजी के लिए तैयारी में जुटे हुए हैं। इस फिल्म म यूनका किरदार दमदार होने वाला है। एक्टर पिछले लंबे समय से एक बड़ी हिट की तलाश में हैं। उम्मीद है ये फिल्म उन्हें अच्छी ओपनिंग दे पाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म पर मेकर्स ने 600 से 700 करोड़ का बजट खर्च किया है।
रामायण
रणबीर कपूर अपने करियर की सबसे बड़ी फिल्म रामायण ले कर आ रहे हैं। इस फिल्म के बजट के चर्चे पहले से ही खबरों में बने हुए हैं। मेकर्स ने बताया है कि उन्होंने रामायण के दोनों पार्ट पर 2000 करोड़ तक खर्च किए हैं। अब इस फिल्म को थिएटर पर देखने का इंतजार हो रहा है।


