2026 में आईं अक्षय कुमार की 3 बड़ी फिल्में, पहले दिन किसका कैसा रहा हाल? एक ने कमाए सिर्फ ₹3 करोड़
अक्षय कुमार की सी साल 3 फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म ‘भूत बंगला’, ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘हैवान’। इन तीनों फिल्मों का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आपको हैरान करने वाला है।

साल 2026 अक्षय कुमार के लिए खास रहा है। अब तक उनकी 3 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक चौथी फिल्म इस साल दिसंबर में दस्तक देगी। रिलीज हुई फिल्मों की बात करें तो इस साल की शुरुआत में वामिका गब्बी के साथ उनकी हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ रिलीज हुई थी। उसके बाद जंगल एडवेंचर कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ और अब क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ ने थिएटर पर दस्तक दी है। इन तीनों फिल्मों का ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आपको हैरान करने वाला है।
अक्षय कुमार की फिल्में पिछले कुछ सालों से बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल कर रही हैं। इस साल रिलीज हुई पहली दोनों फिल्मों को ऑडियंस से मिलाजुला रिस्पॉन्स मिला।
भूत बंगला
17 अप्रैल को रिलीज हुई भूत बंगला एक हॉरर कॉमेडी फिल्म थी जिसमें अक्षय को अलग किरदार में दिखाया गया था। उनकी कॉमिक टाइमिंग ने ऑडियंस को खूब हंसाया। प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में वामिका गब्बी, परेशा रावल, राजपाल यादव जैसे एक्टर्स नजर आए थे। कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 12.25 करोड़ के साथ ओपनिंग की। कुल नेट कलेक्शन 182 करोड़ से पार था। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का बजट 120 करोड़ था। इसउस हिसाब से इसे बॉक्स ऑफिस पर हिट माना गया।
वेलकम टू द जंगल
26 जून को एक मल्टीस्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल रिलीज हुई। इस फिल्म की कास्ट ने सभी का ध्यान खींचा। फिल्म में 35 के करीब कलाकारों को अलग किरदारों में देखा गया। रवीना टंडन और अक्षय कुमार की जोड़ी सालों बाद स्क्रीन पर नजर आई। रिपोर्ट के मुतबिक 125 करोड़ के बजट की इस फिल्म ने पहले दिन शानदार 18.30 करोड़ के साथ ओपनिंग की। कुल नेट कलेक्शन 134 करोड़ बताया गया। फिल्म अवेरेज से थोड़ी ज्यादा मानी गई। हालांकि, फिल्म में एक्टर्स की कॉमेडी और कुछ सीन को ऑडियंस ने खूब एन्जॉय किया।
हैवान
अक्षय की इस साल की तीसरी फिल्म ‘हैवान’ 11 सितंबर को थिएटर में दस्तक दे चुकी है। फिल्म में और सैफ अली खान समेत कई शानदार एक्टर सपोर्टिंग रोल में हैं। अक्षय कुमार सालों बाद नेगेटिव रोल में दिखे हैं। वो एक ऐसे साइकोपैथ किलर बने हैं जिसके स्क्रीन पर होने से आपको डर महूसस होगा। सैफ अली खान एक ब्लाइंड आदमी के किरदार में हैं। दो बड़े एक्टर्स के होने के बावजूद ये फिल्म पहले दिन सिर्फ 3 करोड़ की शुरुआत कर पाई है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म पर 130 करोड़ की मोटी रकम खर्च हुई है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में फिल्म को फायदा मिले।
आने वाली फिल्म
ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार इस साल के अंत तक एक और फिल्म रिलीज करने वाले हैं। फिल्म का नाम अभी रिलीज नहीं किया गया है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि ये रिपोर्ट के मुताबिक एक फैमिली कॉमेडी फिल्म में अक्षय को देखा जाएगा। इसके डायरेक्टर अनीस बज्मी होंगे। फिल्म का नाम और अन्य कलाकारों से जुड़ी कोई अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। फिल्म 4 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।
डिस्क्लेमर: आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।


