
न सैयारा, न छावा और न कांतारा; ये है साल 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्म
2025 Biggest Hit Film: आइए आपको उस फिल्म का नाम बताते हैं जिसने साल 2025 में सबसे ज्यादा कमाई की है। नहीं, इस फिल्म का नाम ‘सैयारा’ नहीं है। ये एक गुजराती फिल्म है।
साल 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्म का नाम पूछा जाए तो आपके दिमाग में ‘सैयारा’, ‘छावा’ या फिर ‘कांतारा चैप्टर वन’ का नाम आएगा? लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि इन तीनों में से कोई भी साल 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्म नहीं है। असल में इस साल एक गुजराती फिल्म रिलीज हुई थी जिसने लगभग 150 गुना मुनाफा कमाया है, वो इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म है। आइए आपको उस फिल्म का नाम बताते हैं।
फिल्म का नाम
इस गुजराती फिल्म का नाम ‘लालो: कृष्ण सदा सहायते’ है। ये फिल्म सिर्फ 50 लाख रुपये के बजट में बनी थी और इसने 75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। मतलब इस फिल्म ने 150 गुना मुनाफा कमाया है। बता दें, भारत में बनी किसी भी फिल्म ने इतना मुनाफा पहले कभी नहीं कमाया है।
फिल्म की कहानी
इस फिल्म को अंकित सखिया ने डायरेक्ट किया है। इसमें एक ऐसे रिक्शा चालक की कहानी दिखाई गई है जो अपने बीते हुए आघातों से लड़ रहा है और कृष्ण के दर्शन करके अपनी जिंदगी में नई रोशनी खोजता है। रीवा देंग, श्रुहद गोस्वामी, करण जोशी और मिस्टी कडेचा ने इसमें लीड रोल प्ले किया है। फिल्म को मनसी पारेख, पार्थिव गोहिल, मैनिफेस्ट फिल्म्स, जय व्यास प्रोडक्शन्स और अजय बलवंत पडरिया ने मिलकर बनाया है।
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पहले हफ्ते में फिल्म ने सिर्फ 27 लाख कमाए थे। लेकिन तीसरे हफ्ते के बाद कमाई में अचानक से उछाल आया और चौथे हफ्ते तक आते-आते फिल्म करीब 12 करोड़ की कमाई कर डाली। पांचवें में 25.7 करोड़, छठे हफ्ते में लगभग 24.9 करोड़ और इस तरह फिल्म की कमाई 75 करोड़ के करीब पहुंच गई।

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




