डॉग लवर्स के लिए मस्ट वॉच है मलयालम की ये फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर थी सुपरहिट

Feb 19, 2026 02:47 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Must Watch Malyalam Film: अगर आप एक डॉग लवर हैं तो आपको जियो हॉटस्टार पर मौजूद ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.5 है। 

डॉग लवर्स के लिए मस्ट वॉच है मलयालम की ये फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर थी सुपरहिट

अगर आप एक डॉग लवर हैं तो हम आपको जियो हॉटस्टार पर मौजूद एक फिल्म का नाम बता रहे हैं। ये फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी। ये मलायालम फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। अगर अभी तक आपने ये फिल्म नहीं देखी है तो इस वीकेंड पर जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

क्या है इस फिल्म का नाम?

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम है नेमार।फिल्म को सुधी मैडिसन ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.5 है। यह कॉमेडी फैमिली ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 40 मिनिट है।

नेमार फिल्म में किस किरदार का है नाम?

फिल्म की कहानी की बात करें तो फिल्म का मेन किरदार एक कुत्ता है जिसका नाम नेमार होता है। नेमार नाम ब्राजील के एक पॉपुलर फुटबॉलर के नाम पर इस नाम को रखा गया है। फिल्म में इस बात की ओर इशारा भी किया जाता है।

नेमार फिल्म का प्लॉट

नेमार के प्लॉट की बात करें तो दो दोस्त एक लड़की को इम्प्रेस करने के लिए एक कुत्ते को अडॉप्ट करते हैं। पहले तो वो लड़की को इम्प्रेस करने के लिए कुत्ते का ध्यान रखते हैं, लेकिन धीरे-धीरे दोनों को उस कुत्ते से प्यार हो जाता है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब वो कुत्ता किडनैप हो जाता है। कुत्ते के किडनैप होने के बाद कहानी एक दिलचस्प मोड़ लेती है।

फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नेमार फिल्म की कास्ट की बात करें तो फिल्म में मैथ्यू थॉमस, जॉनी एनटॉनी, रेश्मी बोबन, शम्मी थिलाकन,अमला रोज़ कुरियन, अजिथा नाम्बियार, गौरी कृष्णा और गीति संगीत जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। फिल्म 12 मई, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।