
1 घंटे 38 मिनट की ये डार्क क्राइम थ्रिलर फिल्म सच्ची घटना पर है आधारित, 7.1 है IMDb रेटिंग
साल 2018 में एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई थी जिसमें राजकुमार राव एक आतंकवादी के रोल में नजर आए थे। ये फिल्म सच्ची घटना पर आधारित एक फिल्म थी। राजकुमार राव ने इस फिल्म में अपनी शानदार एक्टिंग से हर किसी को इम्प्रेस कर दिया था।
साल 2018 में राजकुमार राव की एक फिल्म आई थी। इस फिल्म को राजकुमार राव के करियर की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस में से एक कहा जाता है। राजकुमार राव की ये फिल्म सच्ची घटना पर आधारित फिल्म थी। फिल्म जब रिलीज होनेवाली थी तो इस फिल्म में दो ऐसे सीन्स थे जिसपर सीबीएफसी ने आपत्ति जताई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी। क्या आप पहचान पाए फिल्म का नाम?
7.1 है आईएमडीबी रेटिंग
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम है ओमेर्टा। इस फिल्म में राजकुमार राव ने एक आतंकवादी का किरदार निभाया था। इस फिल्म का रनटाइम 1 घंटे 38 मिनट है और ये फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.1 है।

क्या था फिल्म का प्लॉट
ओमेर्टा की कहानी पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश आतंकवादी ओमर शेख के जीवन पर आधारित फिल्म है। यह फिल्म 1994 में भारत में हुए फॉरेन टूरिस्ट के अपहरण की घटना को दिखाती है। साथ ही, साल 2002 में वॉल स्ट्रीट जर्नल के पत्रकार डैनियल पर्ल की किलिंग को भी इस फिल्म में दिखाया गया है।
डार्क मेंटल स्पेस में चले गए थे राजकुमार राव
जूम टीवी को दिए एक पुराने इंटरव्यू में राजकुमार राव ने कहा था कि ये एक ऐसा रोल था जिसके लिए उन्होंने अपना खून-पसीना बहाया था। उन्होंने कहा था कि जब वो ओमर शेख का किरदार निभा रहे थे तो वो तीन महीने के लिए बहुत ही ज्यादा डार्क मेंटल स्पेस में चले गए थे, पर एक एक्टर के तौर पर वो इस चीज को एंजॉय कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वो ओमर शेख की तरह महसूस करने लगे थे।
बॉक्स ऑफिस डिजास्टर थी ओमेर्टा
ओमेर्टा को भले ही राजकुमार राव के करियर की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस में से एक माना जाता हो, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा पाई थी। राजकुमार राव की ओमेर्टा बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी।boxofficeindia.com की मानें इस फिल्म का बजट 12 करोड़ था। वहीं, इस फिल्म ने भारत में 4.13 करोड़ (ग्रॉस) की कमाई की थी।
ओमेर्टा को मिला था ए सर्टिफिकेट
ओमेर्टा को हंसल मेहता ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म को सीबीएफसी ने दो सीन्स को कट करने के बाद ए सर्टिफिकेट दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक सीन में राजकुमार राव को सेक्स करते दिखाया जाना था। वो सीन सीबीएफसी ने हटा दिया था। वहीं, दूसरे सीन में राजकुमार राव जेल में होते हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रगान बज रहा होता है। राजकुमार राव का किरदार जश्न में शामिल नहीं होता है बल्कि राष्ट्रगान के दौरान पेशाब करने लगता है। इस सीन पर भी सीबीएफसी ने आपत्ति जताई थी। इन दोनों ही सीन्स को फिल्म से हटाने के बाद फिल्म को ए सर्टिफिकेट मिला था। अगर आप इस फिल्म को अब देखना चाहते हैं तो जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




