2010 की वो फिल्म जिसने जीते 4 नेशनल अवॉर्ड, प्रीति जिंटा ने कर दी थी रिजेक्ट
आज हम आपको साल 2010 में रिलीज हुई एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिसने चार नेशनल अवॉर्ड जीते थे। फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। इस फिल्म को प्रीति जिंटा ने रिजेक्ट कर दिया था।

साल 2010 में एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई थी जिसे प्रीति जिंटा ने रिजेक्ट कर दिया था। इस फिल्म को चार नेशनल अवॉर्ड मिले थे। इस फिल्म को बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने लिखा था। प्रीति जिंटा के फिल्म रिजेक्ट करने के बाद विद्या बालन को ये फिल्म करने का मौका मिला। क्या आप पहचान पाए फिल्म का नाम?
क्या है इस डार्क कॉमेडी फिल्म का नाम?
अगर नहीं, तो चलिए हम बताते हैं। इस फिल्म का नाम है इश्किया। इश्किया बॉलीवुड की एक डार्क कॉमेडी रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी। इस फिल्म को अभिषेक चौबे ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म से अभिषेक चौबे ने डायरेक्टर के तौर पर अपनी शुरुआत की थी।
फिल्म को किस-किस कैटेगरी में मिले थे नेशनल अवॉर्ड?
इश्किया को चार नेशनल अवॉर्ड मिले थे। रेखा भारद्वाज को बेस्ट प्लेबैक सिंगर का नेशनल अवॉर्ड मिला था। बेस्ट ऑडियोग्राफी के लिए भी इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड मिला था। बेस्ट ऑडियोग्राफी (री-रिकॉर्डिस्ट ऑफ द फाइनल मिक्स्ड ट्रैक) और बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन का नेशनल अवॉर्ड भी इस फिल्म को मिला था। इस फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर विशाल भारद्वाज थे।
फिल्म में नजर आए थे ये सितारे
फिल्म की कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में अरशद वारसी, विद्या बालन और नसीरुद्दीन शाह लीड रोल में नजर आए थे। इसके अलावा फिल्म में सलमान शाहिद, आदिल हुसैन और राजेश शर्मा जैसे कलाकार नजर आए थे।
प्रीति जिंटा ने क्यों रिजेक्ट की थी फिल्म?
इश्किया में विद्या बालन के रोल के लिए पहले प्रीति जिंटा को फाइनल किया गया था। हालांकि, प्रीति जिंटा ने फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डायरेक्टर ने पहले अरशद वारसी के रोल के लिए इरफान खान को कास्ट करना चाहते थे। वहीं, नसीरुद्दीन शाह के रोल के लिए पंकज त्रिपाठी पहली पसंद थे। प्रीति जिंटा इरफान खान के साथ फिल्म नहीं करना चाहती थीं इस वजह से ही उन्होंने फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था। बाद में इरफान खान ने भी फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था।
फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक चौबे ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि इरफान खान ने फिल्म स्क्रिप्ट का नया वर्जन सुना था। उन्हें उस स्क्रिप्ट में अपना रोल मजबूत नहीं लगा था और इसी वजह से उन्होंने फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था। विशाल भारद्वाज और इरफान खान काफी अच्छे दोस्त थे। रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि जब इरफान खान ने फिल्म को रिजेक्ट किया था उसके बाद इरफान और विशाल भारद्वाज की करीब 3 साल तक एक दूसरे से बात नहीं हुई थी।
फिल्म का बजट और कमाई
इश्किया बॉक्स ऑफिस पर सेमी हिट साबित हुई थी। boxofficeindia.com के मुताबिक, इश्किया का बजट 19 करोड़ था। वहीं, फिल्म ने भारत में 30.15 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म को भारत में 600 स्क्रिन्स पर रिलीज किया गया था। इश्किया की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो फिल्म की रेटिंग 7.3 है। इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना


