मुंबई ट्रेन ब्लास्ट के 2 साल बाद रिलीज हुई इस फिल्म ने जीता था नेशनल अवॉर्ड, 7.7 है IMDb रेटिंग

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बॉलीवुड की कुछ ऐसी फिल्में हैं जो बॉक्स ऑफिस पर तो फ्लॉप हो गईं, लेकिन समय के साथ इन फिल्मों को काफी पसंद किया गया और फिल्मों को अवॉर्ड्स भी मिले। आज हम आपको एक ऐसी ही नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म के बारे में बता रहे हैं। 

National Award Winning Film

20 साल पहले 11 जुलाई को मुंबई में ट्रेन धमाकों ने पूरे देश को हिला दिया था। इन धमाकों में कम से कम 187 लोगों की मौत हो गई थी। आज हम आपको इसी बम धमाकों पर बनी एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिसने नेशनल अवॉर्ड जीता था। ये फिल्म साल 2008 में रिलीज हुई थी। आइए जानते हैं क्या है इस फिल्म की कहानी और आप ये फिल्म कहां देख सकते हैं?

जरूर देखनी चाहिए ये फिल्म

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम है ‘मुंबई मेरी जान’। मुंबई मेरी जान बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी, लेकिन ये फिल्म वाकई बहुत अच्छी है। अगर आपने ये फिल्म अभी तक नहीं देखी है तो एक बार इस फिल्म को जरूर देखिए।

मुंबई मेरी जान

फिल्म में नजर आए हैं कौन-कौन से कलाकार

मुंबई मेरी जान में बॉलीवुड के कुछ सबसे बेहतरीन एक्टर्स नजर आए थे। इन एक्टर्स में केके मेनन, परेश रावल, सोहा अली खान, आर माधवन, आयशा रजा मिश्रा और इरफान खान जैसे कलाकार नजर आए थे।

क्या है मुंबई मेरी जान का प्लॉट?

इस फिल्म की कहानी की बात करें तो ये कोई क्राइम थ्रिलर नहीं थी। ये फिल्म एक ट्रेजिडी ड्रामा फिल्म थी। फिल्म की कहानी मंबई ट्रेन ब्लास्ट के बाद मुंबई में रहने वालों के मन में चल रही बातों को दिखाती है। ये कहानी कुछ अनजान लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है और दिखाती है कि कैसे ट्रेन ब्लास्ट का उनपर असर हुआ था।

केके मेनन के किरदार के बारे में

के के मेनन ने फिल्म में सुरेश का किरदार निभाया है। वो किसी आम व्यक्ति की तरह ही अपना जीवन जी रहे होते हैं, लेकिन जब ट्रेन में धमाका होता है,सुरेश मुंबई में रहने वाले हर मुस्लिम शख्स को शक की नजर से देखने लगता है। वो मुस्लमानों को अपना दुश्मन मानने लगता है।

केके मेनन

आर माधवन के किरदार के बारे में

आर माधवन ने फिल्म में निखिल अग्रवाल का रोल निभाया है। निखिल अग्रवाल एक आदमी है जो हर रोज ट्रेन से सफर करके काम करता है। फिल्म में दिखाया गया कि जिस दिन ट्रेन में धमाका होता है, वो उसी ट्रेन में मौजूद होता है। ट्रेन धमाके से निखिल बहुत ज्यादा डर जाता है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे ट्रेन के इस धमाके से निखिल को ट्रॉमा हो जाता है। वो दोबारा ट्रेन में सफर करने से डरता है। उसे अजीब सपने आने लगते हैं।

आर माधवन

परेश रावल के किरदार के बारे में

परेश रावल की बात करें तो उन्होंने पुलिसवाले का किरदार निभाया है। फिल्म में तूकाराम पाटिल और सुरेश आमने-सामने आते हैं। कैसे एक बातचीत से सुरेश को तुकाराम एहसास कराता है कि जो वो एक धर्म के खिलाफ सोच बना रहा है वो कितनी गलत है।

परेश रावल

सोहा अली खान के किरदार के बारे में

सोहा अली खान ने फिल्म में रिपोर्टर रुपाली जोशी का किरदार निभाया है। इस बम ब्लास्ट में रुपाली के मंगेतर की जान चली जाती है। फिर कैसे खबर पढ़ते-पढ़ते रुपाली खुद एक खबर बन जाती है, वो फिल्म में दिखाया है।

सोहा अली खान

इरफान खान के किरदार के बारे में

इरफान खान ने थोमस का किरदार निभाया है। थोमस मुंबई में बाहर से आया होता है। वो एक गरीब आदमी के किरदार में दिखाया गया है। एक मॉल में उसकी बेइज्जती होती है। ट्रेन धमाके के बाद सहमे मुंबई में थोमस फर्जी अफवाहें उड़ाने लगता है। वो पब्लिक बूथ से फोन करके बताता है कि मॉल में बम है। थोमस को अपनी गलती का एहसास एक घटना के बाद होता है।

फिल्म का बजट और कमाई

boxofficeindia.com के मुताबिक, मुंबई मेरी जान का बजट 3.50 करोड़ है। फिल्म ने भारत में 4.89 करोड़ के आसपास की कमाई की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। फिल्म भले ही फ्लॉप हो गई हो, लेकिन इस फिल्म को बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था।

कब रिलीज हुई थी मुंबई मेरी जान

मुंबई मेरी जान ट्रेन में हुए धमाकों के ठीक 2 साल 1 महीने बाद रिलीज हुई थी। फिल्म में इरफान खान ने जो किरदार निभाया है, वो सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई में ट्रेन धमाकों के बाद पुलिस को गई फर्जी फोन कॉल आते थे। ये किरदार उसी घटना पर आधारित है। मुंबई मेरी जान की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो फिल्म की रेटिंग 7.7 है। इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।इस फिल्म को निशिकांत कामत ने डायरेक्ट किया है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।