10 साल बाद इस फिल्म में अक्षय कुमार और अजय देवगन ने साथ किया था काम, बॉक्स ऑफिस पर ऐसा था हाल

Feb 15, 2026 12:26 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

अगर आप कॉप ड्रामा फिल्मों के शौकीन हैं तो हम आपको एक ऐसी बॉलीवुड फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.4 है। फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म थी। 

10 साल बाद इस फिल्म में अक्षय कुमार और अजय देवगन ने साथ किया था काम, बॉक्स ऑफिस पर ऐसा था हाल

साल 2004 में एक कॉप ड्रामा एक्शन फिल्म रिलीज हुई थी। यह फिल्म एक मल्टीस्टारर कॉप ड्रामा फिल्म थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन, अजय देवगन और अक्षय कुमार जैसे दिग्गज कलाकार नजर आए थे। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कुछ खास परफॉर्म नहीं कर पाई थी, लेकिन इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.4 है। फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन नजर आई थीं। ऐश्वर्या राय बच्चन का फिल्म में निगेटिव किरदार था।

पहचान पाए इस फिल्म का नाम?

क्या आप पहचान पाए इस बॉलीवुड फिल्म का नाम? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं। इस फिल्म का नाम है खाकी। खाकी में अक्षय कुमार और अजय देवगन 10 साल बाद साथ में नजर आए थे। इससे पहले अजय देवगन और अक्षय कुमार साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म सुहाग में साथ नजर आए थे।

फिल्म का प्लॉट

खाकी एक कॉप ड्रामा फिल्म है। फिल्म के प्लॉट की बात करें तो पुलिस फोर्स की एक टीम चंदनगढ़ से मुंबई तक एक कथित आतंकवादी को सुरक्षा प्रदान करती है। चंदनगढ़ से मुंबई के बीच इस जर्नी में एक एक्स कॉप इनके रास्ते में मुसबीतें खड़ी करता है।

फिल्म की कास्ट

फिल्म में अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, अजय देवगन, ऐश्वर्या राय बच्चन, तुषा कपूर, अतुल कुलकर्णी, जया पर्दा, फिरोज अली, प्रकाश राज, एक्ट्रेस तनुजा, लारा दत्ता और अश्विनी कालसेकर जैसे कलाकार नजर आए थे।

खाकी

दमदार विलेन बने थे अजय देवगन

फिल्म में अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन और तुषार कपूर पुलिसवाले की भूमिका में नजर आए हैं। वहीं, अजय देवगन इस फिल्म में विलेन की भूमिका में हैं। अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार की फिल्म में पहली बार अजय देवगन विलेन की भूमिका में नजर आए थे।

अजय देवगन

अक्षय की जगह परेश रावल को किया था साइन

आईएमडीबी के मुताबिक, फिल्म में अक्षय कुमार के रोल के लिए पहले परेश रावल को साइन किया गया था। हालांकि, बाद में प्रोड्यूसर ने फिल्म की कमर्शियल वैल्यू बढ़ाने के लिए परेश रावल की जगह अक्षय कुमार को फिल्म में लिया।

खाकी की कमाई और बजट

boxofficeindia.com के मुताबिक, अमिताभ बच्चन की इस मल्टीस्टारर फिल्म का बजट 26 करोड़ था। वहीं, फिल्म ने भारत में 38.70 करोड़ (ग्रॉस कलेक्शन) की कमाई की थी। वहीं, दुनियाभर में इस फिल्म ने 45.39 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का परफॉर्मेंस एवरेज था। खाकी को राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया था। ये अजय देवगन और राजकुमार संतोषी की साथ में तीसरी फिल्म थी। अजय देवगन खाकी से पहले राजकुमार संतोषी की फिल्म लज्जा (2000) और द लिजेंड ऑफ भगत सिंह (2002) में उनके साथ काम कर चुके थे।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।