नीम करोली बाबा पर बन रहीं ये 2 फिल्में; लोग बोले- विराट कोहली का कैमियो होगा? जानें कब होंगी रिलीज
नीम करोली बाबा के भक्तों के लिए अच्छी खबर है। उन पर बनी दो फिल्में रिलीज होने वाली हैं। पहली फिल्म अप्रैल में आ रही है जिसका टीजर रिलीज हो चुका है। दूसरी जून में। यहां जानें इन मूवीज के बारे में।

नीम करोली बाबा पर बनने वाली 2 फिल्में चर्चा में है। एक मूवी का टाइटल है हनुमान अंश और दूसरी श्री बाबा नीब करोरी महाराज। इस फिल्म का टीजर आ चुका है। सुबोध भावे लीड किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 24 अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म को शरद सिंह ठाकुर ने डायरेक्शन दिया है। मेकर्स का दावा है कि फिल्म नीम करौली बाबा की बायोपिक है। बाबा के भक्त फिल्म देखने के लिए एक्साइटेड हैं।
टीजर देख खुश हैं भक्त
श्री बाबा नीब करोली महाराज के टीजर में बाबा के गेटअप और उनके रोल में मराठी एक्टर सुबोध भावे दिख रहे हैं। वॉइस ओवर चलता है, ये देख मैं आ गया हूं तेरे लिए। इसी दिन का इंतजार था ना तुझे। टीजर से झलक मिलती है कि नीम करोली बाबा कैसे अपने भक्तों की मदद करते रहे। यह मूवी उनके जीवन की कहानी भी दिखाएगी।
फिल्म की कास्ट
फिल्म में हितेन तेजवानी, समीक्षा, राजेश शर्मा, स्मिता तांबे भटनागर, अनिरुद्ध दवे, हेमंत पांडे, आरती नागपाल जैसे एक्टर्स हैं। सुबोध भावे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म की कई झलकियां साझा की हैं। टीजर पर कई लोग कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा है, विराट कोहली का कैमियो होगा?
दूसरी फिल्म- हनुमान अंश
नीम करोली बाबा पर दूसरी फिल्म का टाइटल 'हनुमान अंश' है। यह जून 2026 में रिलीज हो रही है। फिल्म के डायरेक्टर और राइटर विशाल चतुर्वेदी हैं। प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर, नम्रता जी सिंह और रागिनी सोना हैं। कास्ट में चंदन आनंद, दुबे निखिल और ऋषि पाठक हैं। यह फिल्म हिंदी, ब्रज और बुंदेली भाषा में रिलीज हो रही है।
प्रेमानंद महाराज से मिली प्रोड्यूसर
यह फिल्म बनाने से पहले प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर प्रेमानंद महाराज से मिलने वृंदावन पहुंची थीं। उन्होंने संत से पूछा था कि फिल्म बनाने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। प्रेमानंदजी ने जवाब दिया था कि फिल्म के बीच में कोई सांसारिकता नहीं आनी चाहिए। किसी महापुरुष के चरित्र को लेकर ऐसा कुछ नहीं दिखाना चाहिए जिससे अपराध बने।
पॉप्युलैरिटी के लिए फैक्ट ना छेड़ें
प्रेमानंद महाराज ने उदाहरण देकर बताया, जैसे नीम करोली बाबा एक विरक्त भगवत प्राप्त महापुरुष हैं। इन महापुरुषों को एक तो दिखाया नहीं जा सकता है, क्योंकि स्थिति वैसी नहीं है लेकिन अगर हम बाहरी तौर पर कुछ दिखाने की कोशिश करते भी हैं तो हमको फिल्म बनाते हुए ये ध्यान रखना है कि हम बस दिखावे के लिए कुछ ऐसा परोस दें जो उनके जीवन से अलग हो जाए। जैसे उन्होंने प्रमाणित तौर पर किया है वैसा ही दिखाया जाए। कुछ भी अलग से सिर्फ प्रसिद्धि पाने के लिए कोई विषय न परोसा जाए।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


