बैन होने के बाद रिलीज हुई थी यह फिल्म, थिएटर्स में आई तो जीत डाले दो नेशनल अवॉर्ड्स
बॉलीवुड में तमाम फिल्में बनी हैं जो आज भी लोग पसंद करते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड की एक ऐसी ही फिल्म के बारे में 5 दिलचस्प फैक्ट्स बता रहे हैं। ये फिल्म रिलीज होने के कुछ दिन बाद ही बैन हो गई थी। बाद में फिल्म को दोबारा रिलीज किया गया था।

बॉलीवुड में तमाम ऐसी फिल्में हैं जिन्हें कल्ट क्लासिक का दर्जा मिला है।ये फिल्में ऐसी हैं जिनको आज भी लोग देखना पसंद करते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही बॉलीवुड फिल्म के बारे में बता रहे हैं। ये फिल्म साल 1996 की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म के नाम दो नेशनल अवॉर्ड्स हैं। हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उस फिल्म में सीमा बिस्वास लीड रोल में नजर आई थीं। क्या आप पहचान पाए फिल्म का नाम? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं। इस फिल्म का नाम है बैंडिट क्वीन।
वो फिल्म जो रिलीज होते ही हुई बैन
बैंडिट क्वीन सबसे पहले साल 1994 के सितंबर महीने में रिलीज हुई थी। हालांकि, फिल्म रिलीज के कुछ दिन बाद ही बैन हो गई थी। यह फिल्म फूलन देवी के जीवन पर आधारित फिल्म थी। काफी ज्यादा न्यूडिटी और बहुत ज्यादा हिंसा की वजह से फिल्म को बैन किया गया था।
इतना ही नहीं, फूलन देवी ने भी फिल्म पर आपत्ति जताई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फूलन देवी का दावा था कि फिल्म से उनकी निजता का हनन हुआ है। उन्होंने धमकी दी थी कि अगर फिल्म को बैन नहीं किया गया तो वो सिनेमाघर के बाहर अपनी जान ले लेंगी। बाद में, चैनल 4 संग सेटेलमेंट के बाद उन्होंने फिल्म को बैन करने की मांग को पीछे ले लिया था।
दोबारा रिलीज हुई थी फिल्म
1994 में फिल्म बैन होने के बाद साल 1996 में एक बार फिर रिलीज की गई। सीबीएफसी ने फिल्म को A सर्टिफिकेट के साथ दोबारा रिलीज करने की इजाजत दी थी और इसके 2 मिनट के सीन पर कैंची भी चलाई गई थी। इसके अलावा, टीवी पर रिलीज करने के लिए फिल्म को U/A सर्टिफिकेट दिया गया था। फिल्म के 17 मिनट के रेप सीन पर भी कैंची चलाई गई थी।
फिल्म के नाम हैं दो नेशनल अवॉर्ड्स
जिस फिल्म को पहले बैन किया गया, जिसे लेकर बवाल हुआ उस फिल्म ने बाद में दो नेशनल अवॉर्ड्स जीते। सीमा बिस्वास को इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला था। फिल्म के प्रोड्यूसर बॉबी बेदी और डायरेक्टर शेखर कपूर को बेस्ट फीचर फिल्म की कैटेगरी में नेशनल अवॉर्ड मिला था।
महिलाओं के लिए थे स्पेशल शोज
आईएमडीबी के मुताबिक, मुंबई के चंदन सिनेमा ने महिलाओं के लिए इस फिल्म के स्पेशल शोज आयोजित किए थे। ऐसा इसलिए किया गया था क्योंकि फिल्म इतनी बोल्ड थी कि कई महिलाएं मर्दों के साथ ये फिल्म देखने में सहज नहीं थी।
जब फूलन देवी की कहानी सुन रोने लगी थीं कॉस्ट्यूम डिजाइनर
आईएमडीबी के मुताबिक, कॉस्ट्यूम डिजाइनर और एक्ट्रेस डॉली आहलुवालिया फिल्म के लिए फूलन देवी के कॉस्ट्यूम पर चर्चा करने के लिए जेल में फूलन देवी से मिलने पहुंची थीं। उस दौरान फूलन देवी ने डॉली को अपने साथ हुए अब्यूज के बारे में बताया था जिसे सुनकर डॉली रोने लगी थीं। डॉली को रोता हुआ देख फूलन देवी ने उनसे कहा था- आप रो क्यों रही हैं? मैंने आपको दुर्व्यवहार की कहानी का सिर्फ आधा हिस्सा ही बताया है। इसके बाद फूलन देवी ने अपनी शर्ट खोलकर अपने शरीर के घाव डॉली को दिखाए थे।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


