1990 में आई गोविंदा की ये ब्लॉकबस्टर है पाकिस्तानी फिल्म का रीमेक, राजेश खन्ना के डूबते करियर को संभाला
आपको जानकर हैरानी होगी कि ये फिल्म किसी और की नहीं बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और राजेश खन्ना की है। इस फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की, बल्कि राजेश खन्ना के डूबते करियर को भी बचाया।

हिंदी सिनेमा से लेकर साउथ और यहां तक हॉलीवुड में भी फिल्मों को कॉपी किया जाता है और ये आज से नहीं बल्कि सालों से हो रहा है। लेकिन बॉलीवुड की एक ब्लॉकबस्टर पाकिस्तान की फिल्म का रीमेक है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये फिल्म किसी और की नहीं बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और राजेश खन्ना की है। इस फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की, बल्कि राजेश खन्ना के डूबते करियर को भी बचाया। यही नहीं, इसी फिल्म से गोविंदा और कॉमेडी फिल्मों के बादशाह डायरेक्टर डेविड धवन की जोड़ी की शुरुआत हुई थी। तो चलिए जानते हैं कौन सी है वो फिल्म, जो पाकिस्तान की मूवी का रीमेक है।
ये है वो ब्लॉकबस्टर फिल्म
हम बात कर रहे हैं साल 1990 में आई ब्लॉकबस्टर मूवी 'स्वर्ग' की। इस फिल्म के साथ ही गोविंदा और डेविड धवन की जोड़ी की शुरुआत हुई थी। इस फिल्म में गोविंदा के साथ सुपरस्टार राजेश खन्ना, जूही चावला, नीना गुप्ता जैसे कलाकार लीड रोल में थे। ये फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में गिनी जाती है। फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसके गाने भी सुपरहिट हुए थे। इस फिल्म को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया था।
पाकिस्तानी फिल्म की 90 प्रतिशत कॉपी है 'स्वर्ग'
आईएमडीबी के मुताबिक, साल 1990 में आई डेविड धवन और गोविंदा की ब्लॉकबस्टर मूवी 'स्वर्ग' पाकिस्तानी फिल्म 'साहिब जी' का रीमेक है। ये फिल्म करीब 90 प्रतिशत पाकिस्तानी मूवी की कॉपी है। इसके ज्यादातर सीन और डायलॉग लगभग सेम थे। वहीं, 'स्वर्ग' के कुछ सीन पुरानी फिल्म 'मेहरबान' से भी लिए गए थे।
बजट से कई गुना ज्यादा की थी कमाई
'स्वर्ग' साल 1990 की सुपरहिट फिल्म थी। जब ये फिल्म थिएटर में रिलीज हुई तो इसने बवाल मचा दिया और बंपर कमाई की। इस फिल्म को महज 2 करोड़ के बजट में बनाई गई थी और इसने 14 करोड़ का बिजनेस किया था। ये अपने आप में एक बड़ी सफलता है। इस मूवी में गोविंदा को स्टार बनाने के साथ-साथ, राजेश खन्ना का डूबता करियर भी बचाया। 'स्वर्ग' को आईएमडीबी पर 6.7 रेटिंग मिली है।
एक साथ की 18 फिल्में
बता दें कि 'स्वर्ग' के अलावा गोविंदा और डेविड धवन की जोड़ी ने 18 कॉमेडी हिट फिल्में दीं। वहीं, ये सारी फिल्में ज्यादातर 90 के दशक की हैं। इसमें आंखें (1993), राजा बाबू (1994), कुली नंबर 1 (1995), हीरो नंबर 1 (1997) और हसीना मान जाएगी (1999) जैसी फिल्में शामिल हैं।
लेखक के बारे में
Priti Kushwahaप्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।
एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


