शोले वाले अमजद खान की वो फिल्म जो बॉक्स ऑफिस पर हुई थी फ्लॉप, बाद में जीते 4 नेशनल अवॉर्ड

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आज हम आपको 1990 में आई एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी, लेकिन बाद में इस फिल्म ने 4-4 नेशनल अवॉर्ड्स जीते। इस फिल्म में शोले में गब्बर का रोल निभाने वाले अमजद खान भी नजर आए थे। 

शोले वाले अमजद खान की वो फिल्म जो बॉक्स ऑफिस पर हुई थी फ्लॉप, बाद में जीते 4 नेशनल अवॉर्ड

साल 1990 में एक फिल्म रिलीज हुई थी, इस फिल्म को डायरेक्ट किया था मशहूर गीतकार गुलजार ने। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भले ही फ्लॉप हुई थी, लेकिन बाद में फिल्म ने 4 नेशनल अवॉर्ड्स जीते। इस फिल्म में शोले में गब्बर का रोल निभाने वाले अमजद खान भी नजर आए थे। क्या आप पहचान पाए इस फिल्म का नाम?

क्या आप पहचान पाए फिल्म का नाम?

अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं। इस फिल्म का नाम है ‘लेकिन…’। इस फिल्म को गुलजार ने लिखा और डायरेक्ट किया था। फिल्म में अमजद खान के अलावा डिंपल कपाड़िया और विनोद खन्ना भी नजर आए थे।

लेकिन

फिल्म ने जीते थे 4 नेशनल अवॉर्ड्स

लेकिन… एक हिंदी म्यूजिक्ल मिस्ट्री फिल्म थी। इस फिल्म ने 4 नेशनल अवॉर्ड जीते थे। फिल्म के लिए लता मंगेशकर को बेस्ट प्लेबैक सिंगर का नेशनल अवॉर्ड मिला था। गुलजार को बेस्ट लिरिक्स के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था। हृदयनाथ मंगेशकर को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था। वहीं, भानु अथैया को बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर का अवॉर्ड मिला था।

क्या था गुलजार की इस फिल्म का प्लॉट?

समीर नियोगी (विनोद खन्ना) को सरकार राजस्थान जाकर राजा परम सिंह के एक पुराने महल का जायजा लेने का काम सौंपती है। समीर वहां ट्रेन से जा रहे होते हैं। वो अपने केबिन में एक महिला (डिंपल कपाड़िया) को आने की इजाजत दे देते हैं, लेकिन जब वो सोकर उठते हैं, महिला वहां नहीं होती है। कुछ दिन बाद जब समीर महल पहुंचते हैं, उन्हें वहां खाना बनाते हुए वही महिला मिलती है जो ट्रेन में उनसे मिलती है। यहां पहुंचने के बाद समीर के साथ कुछ अजीब चीजें होती हैं।

फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग

इस फिल्म में आलोकनाथ, हेमा मालिनी (गेस्ट अपीयरेंस), मुन मुन सेन, बीना बनर्जी और विजयेंद्र घाटगे जैसे कलाकार नजर आए थे। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.8 है।

फिल्म की कास्ट

फिल्म में थे 9 गाने

गुलजार की इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए चार साल लगे। फिल्म को काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था, लेकिन बावजूद इसके भी फिल्म फ्लॉप हो गई थी। फिल्म का म्यूजिक एलब्म भी उस वक्त काफी पॉपुलर हुआ था। फिल्म में कुल 9 गाने थे। इन गानों में सबसे ज्यादा पॉपुलर गाना था यारा सिली सिली। नीचे दिए गए हैं सभी 9 गानों के नाम-

गानों के नामसिंगर
केसरिया बालमा ओजी के तुमसे लागे नैनलता मंगेशकर (5 मिनट 24 सेकेंड)
केसरिया बालमा ओजी के तुमसे लागे नैनलता मंगेशकर (6 मिनट 8 सेकेंड)
सुरमई शामसुरेश वाडकर (5 मिनट 50 सेकेंड)
यारा सिली सिलीलता मंगेशकर (5 मिनट 5 सेकेंड)
सुनियो जी अरजलता मंगेशकर (5 मिनट 4 सेकेंड)
झूठे नैनाआशा भोसले और सत्यशील देशपांडे (6 मिनट 18 सेकेंड)
मैं एक सदी सेलता मंगेशकर (5 मिनट 32 सेकेंड)
जा जा रेलता मंगेशकर और हृदयनाथ मंगेशकर (3 मिनट 17 सेकेंड)
दिल में लेकर तुम्हारी याद चलेलता मंगेशकर (4 मिनट)
Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।