1989 में रिलीज हुई थीं राम लखन, चांदनी और मैंने प्यार किया; किसने की थी सबसे ज्यादा कमाई?

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

1989 की ब्लॉकबस्टर जंग! जानें 'मैंने प्यार किया', 'राम लखन' और 'चांदनी' में से किसने बॉक्स ऑफिस पर मारी थी बाजी। देखें बजट, कलेक्शन और आज के हिसाब से इनकी कमाई के चौंकाने वाले आंकड़े।

1989 में रिलीज हुई थीं राम लखन, चांदनी और मैंने प्यार किया; किसने की थी सबसे ज्यादा कमाई?

साल 1989 हिंदी सिनेमा के लिए 'ब्लॉकबस्टर' साल रहा था। इस साल तीन बड़ी फिल्में रिलीज हुई थीं। सलमान खान ने 'मैंने प्यार किया' से डेब्यू किया था। 'राम लखन' ने अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ की जोड़ी को अमर कर दिया था। वहीं यश चोपड़ा ने 'चांदनी' से रोमांस को एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया था। यही कारण है कि हमने 1989 का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स खंगाला और हमें चौंकाने वाली बात पता चली। आइए आपको भी बताते हैं कि उस साथ बॉक्स ऑफिस की रेस इन तीनों फिल्मों में से किसने जीती थी।

चांदनी

बजट - 8 करोड़ रुपये

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 17.2 करोड़ रुपये

यश चोपड़ा के लिए यह फिल्म टर्निंग पॉइंट थी। सफेद साड़ियों में श्रीदेवी और खूबसूरत लोकेशन्स ने दर्शकों को पागल कर दिया था। वहीं इसके गाने सुपर डुपर हिट हुए थे। आज भी लोग इस फिल्म के गाने सुनते हैं।

राम लखन

बजट - 2.83 करोड़ रुपये

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 18 करोड़ रुपये

सुभाष घई की ये फिल्म 'मसाला एंटरटेनर' का बेहतरीन उदाहरण बन गई थी। अनिल कपूर का 'माय नेम इज लखन' स्टेप आज भी शादियों की जान है।

मैंने प्यार किया

बजट - 2 करोड़ रुपये

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 28 करोड़ रुपये

ये फिल्म उस साल की ही नहीं, बल्कि उस दशक की सबसे बड़ी हिट्स में से एक थी। इसने सलमान खान को रातों-रात नेशनल क्रश बना दिया। फिल्म के गानों और 'प्रेम' के किरदार ने रोमांस की डेफिनेशन बदल दी थी।

आज के हिसाब से कितनी होगी इनकी कमाई?

फिल्म19892016
चांदनी17.2 करोड़ रुपये450 करोड़ रुपये
राम लखन18 करोड़ रुपये650 करोड़ रुपये
मैंने प्यार किया28 करोड़ रुपये950 - 1000 करोड़ रुपये

नोट: 1989 और 2026 के बीच इनफ्लेशन रेट तकरीबन 7% से 8% हर साल रहा है। मतलब 1989 का 1 आज के लगभग 32 से 35 के बराबर है। इस तरह फिल्म की कमाई को 32 और 35 से मल्टिप्लाई करने पर आज की कीमत निकल आती है।

'मैंने प्यार किया' ने कैसे दी थी 'राम लखन' और 'चांदनी' को मात?

'मैंने प्यार किया', 'राम लखन' और 'चांदनी'; तीनों फिल्में अपने गानों की वजह से हिट हुई थीं। लेकिन सिर्फ 'मैंने प्यार किया' ब्लाॅकबस्टर साबित हुई। ऐसा इसलिए क्योंकि सलमान खान पहली बार बड़े पर्दे पर आए थे। उनकी और भाग्यश्री की जोड़ी लोगों को बहुत पसंद आई थी। सिर्फ गाने ही नहीं, कहानी और एक्टर्स ने भी लोगों का दिल जीत लिया था। यही कारण है कि 'मैंने प्यार किया' ने 'राम लखन' और 'चांदनी' को मात दी थी।

खास बात: दिलचस्प बात ये है कि 'मैंने प्यार किया' (1989) ने उस समय 'शोले' (1975) के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड बनाया था।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।