1988 की वो हॉरर फिल्म जिसके बाद पजेस्ड हो गई थी एक्ट्रेस; ‘लोग जादू-टोना करते…’
1988 में रिलीज हुई हॉरर फिल्म में छोटी जैस्मिन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस वैष्णवी ने बताया कि कैसे वो फिल्म शूट होने के बाज पजेस्ड हो गई थीं। उन्होंने बताया कि वो हर रात रोज एक ही वक्त पर उठती थीं और चलने लगती थीं।

1988 में आई हॉरर फिल्म वीराना में यंग जैस्मीन का किरदार निभाने वालीं वैष्णवी ने अपने साथ हुआ एक हैरान करने वाला किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि जब वो फिल्म शूट करने के बाद वापस हैदराबाद गईं तो उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जो वो आजतक नहीं भूल पाईं। उन्होंने बताया कि वो पजेस्ड हो गई थीं। वो हर रात रोज एक ही वक्त पर उठती थींऔर वॉक करने लगती थीं। उन्होंने कहा कि वो उस वक्त कुछ-कुछ बोलती रहती थीं।
9 साल की उम्र में वैष्णवी ने की थी वीराना
वैष्णवी ने 9 साल की उम्र में वीराना में काम किया था। सिद्धार्थ कनन के साथ खास बातचीत में वैष्णवी ने कहा कि जब वो फिल्म शूट करने के बाद हैदराबाद वापस गईं तो उनके साथ कुछ सुपरनेचुरल हुआ। उन्होंने कहा कि वो पजेस्ड हो गई थीं।
वैष्णवी को सड़क पर मिला था अंडा
वैष्णवी ने बताया कि वो अपने स्कूल से वापस आ रही थीं। तो उन्होंने सड़क पर एक अंडा देखा और वो उस अंडे को घर पर उठाकर ले आईं। उन्होंने बताया कि उस अंडे पर हल्दी-कुमकुम लगा था। उन्होंने कहा कि उन्होंने वो साफ किया और घर लेकर गईं अंडा।
वैष्णवी ने कहा कि वो अंडा वो अपनी हाउस हेल्प के पास लेकर गईं। उन्होंने कहा कि उनकी हाउस हेल्प ने कहा कि वो क्यों अंडा उठाकर लाई हैं। उन्होंने ऐसा नहीं करना चाहिए था। उन्होंने वैष्णवी से कहा कि वो ये अंडा ऐसे ही ले जाकर किसी झाड़ी में रख दें। उन्होंने वैष्णवी से कहा कि ध्यान रहे कि अंडा टूटना नहीं चाहिए।
वैष्णवी ने कहा कि उनसे वो अंडा टूट गया था। उसी रात से वो उठने लगीं। वो रात में उठकर वॉक करती थीं। वैष्णवी ने कहा कि उनके साथ ये लगभग एक महीने हुआ और घरवालों को किसी को बुलाना पड़ा मेरे अंदर से वो निकालने के लिए।
रात में उठकर चलने लगती थीं वैष्णवी
वैष्णवी ने बताया कि उस वक्त उनके पिता मुंबई में थे और मां उनके पास हैदराबाद में। हैदराबाद में पानी रात में आता था तो उनकी मां और उनकी हाउस हेल्प गार्डन में पानी डाल रही थीं। तभी उन लोगों ने वैष्णवी को चलते और बातें करते देखा। वैष्णवी ने कहा कि वो जिस चीज से भी पजेस्ड थीं, वो उन्हें छत पर ले गया था जहां कोई बाउंड्री नहीं है कुछ नहीं है। वो वहां पर चल रही थीं और उनकी मां ने उन्हें देख लिया था।
वैष्णवी बोलीं- लोग करते थे काला जादू वगैरह
वैष्णवी ने कहा कि उनकी हाउस हेल्प उनके पास आईं और उन्हें लगा कि वो नींद में चल रही हैं। वो उन्हें नीचे लेकर गईं। वैष्णवी ने कहा कि जब ऐसा एक दो बार हुआ तो वो लोग मेरे कमरे के दरवाजे को लॉक कर देते थे। तब वैष्णवी दरवाजे के पास आकर दरवाजा खोलने को कहती थीं। वैष्णवी ने कहा कि उन्हें बाद में पता चला कि वहां पर लोग जादू-टोना करते हैं…वो कुछ मिसकैरेज होता है बच्चों का, कुछ असर-वसर निकाल के वो अंडे पर डालते हैं ताकि असर किसी और पर चला जाए।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


