पहले हफ्ते खाली रहे हॉल, हटाने का हो गया था फैसला; फिर हिट हो गई 1983 में आई यह फिल्म

Mar 08, 2026 09:52 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

आज हम आपको बॉलीवुड की एक ऐसी हिट फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिसकी रिलीज के पहले हफ्ते सिनेमाहॉल बिल्कुल खाली थे, लेकिन अचानक पहले हफ्ते के बाद फिल्म की तकदीर बदली और शोज हाउसफुल जाने लगे। 

पहले हफ्ते खाली रहे हॉल, हटाने का हो गया था फैसला; फिर हिट हो गई 1983 में आई यह फिल्म

अगर आप बॉलीवुड फिल्मों के शौकीन हैं तो आपने यकीनन ही ये फिल्म देखी होगी। जितनी ये फिल्म पसंद की गई, उतने ही पसंद इस फिल्म के गाने भी किए गए। हम जिस बॉलीवुड फिल्म की बात कर रहे हैं वो साल 1983 की एक बड़ी हिट साबित हुई थी। हालांकि, जब फिल्म रिलीज हुई थी तब पहले हफ्ते हॉल खाली रहे थे। फिल्म में उर्मिला मातोंडकर और जुगलराज हंस चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर नजर आए थे। क्या आप पहचान पाए फिल्म का नाम? अगर नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं। इस फिल्म का नाम है मासूम।

जब लगा फ्लॉप हो जाएगी ये फिल्म

फिल्म साल 1983 की बड़ी हिट थी, लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई थी तो पहले हफ्ते में लग रहा था कि फिल्म एक बड़ी फ्लॉप साबित होगी। हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर शेखर कपूर ने इस फिल्म के रिलीज के वक्त को याद किया।

पहले हफ्ते खाली रहे सिनेमाहॉल्स

द लल्लनटॉप से खास बातचीत में शेखर कपूर ने बताया कि जब फिल्म का पहला दिन था तो फिल्म को देखने कोई भी नहीं आया था। उन्होंने बताया कि जो लोग ब्लैक में टिकट बेंचते थे वो शेखर कपूर को गालियां दे रहे थे क्योंकि उनको नुकसान हो रहा था। शेखर कपूर ने फिल्म फ्राइडे को रिलीज हुई थी तब कोई नहीं आया। शनिवार, रविवार और सोमवार को भी ऐसा ही हाल रहा। इसके बाद मंगलवार को डिस्ट्रिब्यूटर का फोन शेखर कपूर के पास पहुंचा। उन्होंने शेखर कपूर से कहा कि उन्होंने अच्छी फिल्म बनाई है, लेकिन फिल्म कोई देखने नहीं आ रहा है। इसलिए वो लोग थिएटर से फिल्म को हटा रहे हैं क्योंकि थिएटर्स में फिल्म को रखना, संभालना और चलाना बहुत महंगा है और उनका नुकसान हो रहा है।

मासूम

फिर एक गुरुवार ने बदली मासूम की तकदीर

शेखर कपूर ने बताया कि सिर्फ एक दो थिएटर्स को छोड़कर उनकी ये फिल्म हर जगह से उतर गई। हालांकि, इसके बाद ही उस फिल्म की तकदीर बदली। गुरुवार से लोग थिएटर में उस फिल्म को देखने के लिए पहुंचने लगे। सेकेंड फ्राइडे से हॉल हाउसफुल होने लगे। शेखर कपूर के पास फोन आने लगे कि उनकी फिल्म की टिकट नहीं मिल रही है। शेखर कपूर ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आया कि उस गुरुवार को ऐसा क्या हुआ। शेखर ने कहा कि अगर वो गुरुवार नहीं होता तो वो आज जहां हैं, वहां नहीं होते।

8.3 है हिट फिल्म मासूम की आईएमडीबी रेटिंग

मासूम की बात करें तो इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, शबाना आजमी, उर्मिला मातोंडकर (चाइल्ड आर्टिस्ट) और जुगल हंसराज (चाइल्ड आर्टिस्ट) जैसे कलाकार नजर आए थे। ये फिल्म साल 1983 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में आती है। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.3 है। अगर आप ये फिल्म देखना चाहते हैं तो प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।