1980 में आई इस सुपरहिट फिल्म से रेखा ने किया था सिंगिंग में डेब्यू, मिला था सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रेखा को एक्टिंग के साथ गाने का भी शौक है और ये बात किसी से छिपी नहीं हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं किस फिल्म के लिए रेखा ने पहली बार बतौर प्लेबैक सिंगर गाना गाया था। यही नहीं इस फिल्म के लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीता।

रेखा

बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा अपने जामने की टॉप एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं। रेखा ने अपने करियर में कई ऑइकॉनिक और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। रेखा अपनी खूबसूरती के चलते आज भी अपने फैंस के दिलों पर राज करती हैं। खूबसूरती के साथ-साथ उनका ड्रेसिंग सेंस भी फैंस के बीच काफी पसंद किया जाता है। वो जिस महफिल में जाती हैं चार चांद लग जाते हैं। रेखा को एक्टिंग के साथ गाने का भी शौक है और ये बात किसी से छिपी नहीं हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं किस फिल्म के लिए रेखा ने पहली बार बतौर प्लेबैक सिंगर गाना गाया था। यही नहीं इस फिल्म के लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीता। आइए जानत हैं कौन सा है वो गाना और फिल्म?

1980 में आई ये थी वो फिल्म

हम बात कर रहे हैं साल 1980 में आई फिल्म 'खूबसूरत' की। ये फिल्म सुपरहिट रही थी। इस फिल्म में रेखा ने 'मंजू' का किरदार निभाया था। मंजू एक ऐसी लड़की होती है, जो लाइफ को पूरी तरह से खुलकर जीती है। उसके लिए कोई भी नियम ऐसा नहीं था जो उसे बांध सकें। मंजू के रोल में रेखा को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म में रेखा के साथ राकेश रोशन, अशोक कुमार, दीना पाठक, शशिकला, केष्टो मुखर्जी, ओम शिवपुरी जैसे कलाकार लीड रोल में थे।

बतौर प्लेबैक सिंगर ये था रेखा का पहला गाना

फिल्म 'खूबसूरत' के साथ रेखा ने बतौर प्लेबैक सिंगर डेब्यू किया था। रेखा ने इस फिल्म का "कायदा कायदा" (Qayda Qayda) और 'सारे नियम तोड़ दो' गाना गया था, जिसे मशहूर संगीतकार आर. डी. बर्मन ने कंपोज किया था।

खूबसूरत

रेखा ने जीता अवॉर्ड

'खूबसूरत' में रेखा को उनके 'मंजू' के किरदार के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। वहीं, फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवॉर्ड जीता। ये उस दौर की सुपरहिट फिल्मों में गिनी जाती है।

पहले ये था फिल्म का टाइटल

इस फिल्म का टाइटल 'खूबसूरत' से पहले रखा गया था 'नमकीन'। इस मूवी को ऋषिकेश मुखर्जी ने डायरेक्ट किया था। इसे बाद में तेलुगु, तमिल और मलयालम में भी बनाया गया था। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 7.6 रेटिंग मिली है।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुड1980 की इस मूवी से रेखा ने किया था सिंगिंग में डेब्यू, क्या आपने सुना वो गाना?