किशोर कुमार ने नहीं चुकाई थी कैंटीन की उधारी, फिर इसी पर बना दिया ये सुपरहिट गाना, आज भी गुनगुनाते हैं लोग
किशोर कुमार को आज भी कोई टक्कर नहीं दे सका। उनके अंदर एक खास बात ये थी कि किशोर कुमार किसी भी सिचुएशन पर गाना बना देते थे। एक ऐसा ही सुपरहिट गाना उनकी रियल लाइफ से इंस्पायर है।

बॉलीवुड के जाने माने सिंगर-एक्टर किशोर कुमार आज भी अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं। किशोर ने कई फिल्मों में एक्टिंग के साथ-साथ कई आइकॉनिक गाने गाए। किशोर कुमार को आज भी कोई टक्कर नहीं दे सका। उनके अंदर एक खास बात ये थी कि किशोर कुमार किसी भी सिचुएशन पर गाना बना देते थे। एक ऐसा ही सुपरहिट गाना उनकी रियल लाइफ से इंस्पायर है। इस गाने ने अपने जमाने में धूम मचा दी थी। आइए जानते हैं कौन सा है वो गाना?
ये थी वो फिल्म
हम बात रहे हैं साल 1958 में रिलीज हुई फिल्म 'चलती का नाम गाड़ी' फिल्म के गाने 'पांच रुपैया बारह आना' की। इस फिल्म में किशोर कुमार और मधुबाला लीड रोल में थे। उनके अलावा अशोक कुमार, अनूप कुमार और केएन सिंह भी अहम किरदार में थे। खास बात ये है कि इस फिल्म में एक्टिंग के साथ-साथ किशोर कुमार ने इसके गाने भी गाने भी गाए। 'पांच रुपैया बारह आना' आज भी लोगों के जुबां पर है।
'पांच रुपैया बारह आना' गाने के पीछे की कहानी
क्या आप जानते हैं 'पांच रुपैया बारह आना' गाने के पीछे भी कहानी है। दरअसल, अशोक कुमार पर इंदौर के क्रिश्चियन कॉलेज के कैंटीन वाले का 5 रुपये 12 आना का उधार था, जिसको लेकर वो मस्ती में गाने गाते थे। इस बारे में नेफ्यू अमित कुमार ने रिवील किया था, जब वो 2002 में कैंटीन पहुंचे थे। ये गाना काफी हिट हुआ था।
डायरेक्टर ने तीन घंटे पहले किया इनकार...
इस फिल्म से जुड़ी एक और दिलचस्प बात ये थी कि डायरेक्टर ने तीन घंटे पहले ही फिल्म को करने से मना कर दिया था। दरअसल, 'चलती का नाम गाड़ी' फिल्म का निर्देशन पहले बंगाली डायरेक्टर कमाल मजूमदार करने वाले थे, लेकिन मुहूर्त के तीन घंटे पहले ही उन्होंने इस फिल्म को करने से इनकार कर दिया। इसकी वजह उन्होंने ये बताई थी कि वो तीनों गांगुली ब्रदर्स को लेकर हिंदी फिल्म डायरेक्ट नहीं कर पाएंगे।
फिर इस डायरेक्टर ने संभाली कमान
जब कमाल ने फिल्म करने इनकार कर दिया तो किशोर कुमार, सत्यन बोस के पास गए और बात बन गई। इस फिल्म के लिए अशोक कुमार और अनूप कुमार को किशोर कुमार ने ही बनाया था। सिर्फ यही नहीं फिल्म के लिए पिता की कार का एक कांसेप्ट भी उन्होंने ही लिखा था। यंग किशोर कुमार, खंडवा से लेकर बंबई (मुंबई) तक गाड़ी से गए थे और उस ही दौरान उन्हें इसका आइडिया आया था। इस फिल्म को IMDb पर 8 रेटिंग मिली है।
लेखक के बारे में
Priti Kushwahaप्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।
एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


