कभी नहीं हुई इस गाने की फाइनल रिकॉर्डिंग, जो आप सुनते हैं वो ट्रायल वर्जन है

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

1942 A Love Story Song: कम लोग जानते हैं कि अनिल कपूर और मनीषा कोइराला की फिल्म का यह गाना असल में फाइनल टेक नहीं था। आरडी बर्मन ने कभी कुमार सानू को यह गाना फाइनल टेक पर रिकॉर्ड ही नहीं करने दिया।

कभी नहीं हुई इस गाने की फाइनल रिकॉर्डिंग, जो आप सुनते हैं वो ट्रायल वर्जन है

साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म '1942 - अ लव स्टोरी' का गाना 'कुछ ना कहो' तो आपको याद ही होगा। इस फिल्म की IMDb पर रेटिंग 7.2 है और इस एवरग्रीन सॉन्ग को आज भी लोग अपनी प्लेलिस्ट में रखते हैं। कम लोग जानते हैं कि इस सदाबहार गाने का फाइनल टेक कभी रिकॉर्ड ही नहीं किया गया था। कुमार सानू की आवाज में रिकॉर्ड किया गया यह गाना असल में सिर्फ ट्रायल टेक है। जावेद अख्तर के लिखे इस गाने को जब रिकॉर्ड किया जाना था, तब कुमार सानू के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसकी वो उम्मीद नहीं कर रहे थे। चलिए जानते हैं यह पूरा किस्सा।

गाने का ट्रायल बन गया फाइनल टेक

दरअसल जब कुमार सानू को यह गाना रिकॉर्ड करना था, तब म्यूजिक डायरेक्टर आरडी बर्मन थे। बर्मन साहब ने रिकॉर्डिंग रूम में बस एक बार यह गाना रिहर्स करने को कहा। कुमार सानू ने इसे रिहर्सल टेक समझकर पूरा गाना एक बार में गा दिया। रिकॉर्डिंग रूम में खड़े कुमार सानू म्यूजिक डायरेक्टर के अगले निर्देश का इंतजार कर रहे थे। वह इंतजार कर रहे थे कि निर्देश मिलने पर गाने का फाइनल टेक रिकॉर्ड कर सकें। कुछ देर हो गई और कुछ नहीं हुआ। फिर मिक्सिंग रूम से पंचम दा (आरडी बर्मन साहब) की आवाज आई- तुम वहां क्यों खड़े हो? रिकॉर्डिंग तो हो गई।

'मुझे जो चाहिए था, वो मुझे मिल गया'

कुमार सानू हैरान थे। उन्होंने पंचम दा से विनती भी की, कि उन्हें बस एक बार और रिकॉर्ड करने दिया जाए। वह चाहते थे कि वह गाने का फाइनल टेक दें, ताकि इस गाने को और भी बेहतर ढंग से डिलीवर कर पाएं। लेकिन आरडी बर्मन ने कहा, 'मुझे जो चाहिए था, वो मुझे मिल गया है।' इस तरह कुमार सानू इस गाने का फाइनल टेक कभी दे ही नहीं पाए, और आज जो गाना आप सुनते हैं वो असल में सिर्फ ट्रायल टेक था। आज भी यह गाना लोगों का फेवरिट है और रोमांटिक गानों की लिस्ट में टॉप गानों में गिना जाता है, लेकिन यह गाना फाइनल टेक नहीं था।

क्या थी फिल्म की कहानी और कास्ट?

बात इस फिल्म की करें तो '1942 - अ लव स्टोरी' का निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा ने किया था। कम लोग जानते हैं कि उस वक्त यह फिल्म महज 4 करोड़ 75 लाख रुपये में बनी थी और इसने मेकर्स को मालामाल कर दिया था। इस फिल्म का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 11 करोड़ 69 लाख रुपये रहा था। स्टार कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में अनिल कपूर ने लीड रोल प्ले किया था और मनीषा कोइराला फीमेल लीड रोल में थीं। अन्य एक्टर्स की बात करें तो जैकी श्रॉफ, अनुपम खेर और प्राण इस मूवी में अन्य अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। कहानी एक ब्रिटिश शासन के प्रति वफादार राजनेता के बेटे की थी, जो एक स्वतंत्रता सेनानी की बेटी से प्यार कर बैठता है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।