19 जून को रिलीज हो रही हैं 20 से ज्यादा फिल्में, शाहिद कपूर को टक्कर देगी ये मलयालम फिल्म
19 जून 2026 को इंडियन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका होने वाला है। इस दिन सभी भाषाओं में 20 से भी ज्यादा फिल्में दस्तक देने वाली हैं। शाहिद कपूर की फिल्म को ये मलयालम फिल्म टक्कर देगी।

आने वाले शुक्रवार यानी 19 जून को बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्मों का धमाका होने वाला है। हिंदी, तमिल तेलुगू, कन्नड़, मलयालम फिल्मों की बाढ़ आने वाली है। ये फिल्में एक ही शुक्रवार को दस्तक देंगी। इसमें शाहिद कपूर, सामंथा रुथ प्रभु, सूर्या, चंदू सलिमकुमार समेत कई छोटी-बड़ी फिल्में दस्तक देने वाली हैं। लेकिन ऑडियंस को कुछ खास फिल्मों का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। इंडियन बॉक्स ऑफिस के लिए आने वाला हफ्ता खास होने वाला है। बुक माय शो के मुताबिक आने वाले हफ्ते में सभी भाषाओं में 20 से ज्यादा फिल्में रिलीज हो रही है।
कॉकटेल 2
19 जून को शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की फिल्म कॉकटेल 2 आ रही है। फिल्म को होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया है। फिल्म का ट्रेलर और गाने पसंद किए जा रहे हैं। कॉकटेल के पहले पार्ट को पसंद करने वाली ऑडियंस फिल्म का इंतजार कर रही है। ट्रेलर से फिल्म की कहानी शाहिद के किरदार को दो लड़कियों से प्यार में देखा जा सकता है। ये हिंदी फिल्म है जो 19 जून को रिलीज हो रही है।
बालन:द बॉय से उम्मीदें
कॉकटेल 2 के बाद जिस बड़ी फिल्म की चर्चा हो रही हो वो है मलयालाम सिनेमा की पैन इंडिया फिल्म बालन:द बॉय। मलयालम सिनेमा शानदार फिल्मों के लिए जाना जाता है। ऐसे में ऑडियंस की नजर इस फिल्म की कहानी को जानने का इंतजार कर रही है। ये फिल्म भी अगले शुक्रवार यानी 19 जून को रिलीज हो रही है।
सामंथा की फिल्म आ रही है
19 जून को वैसे 20 से भी ज्यादा फिल्में दस्तक देने वाली हैं। इस लिस्ट में सामंथा रुथ प्रभु की तेलुगू फिल्म माँ इंति बंगाराम भी है। फिल्म की कहानी एक ऐसी बहू की होने वाली है जिसका अतीत खतरनाक रहा है। लेकिन वो अपने ससुराल वालों के सामने एक आदर्श बहू की छवि बनाकर रह रही है। जब पुरानी जिंदगी का खतरा नहीं जिंदगी पर मंडराता है तो सामंथा का किरदार पहले वाले अवतार में वापस आ जाता है।
आने वाली फिल्में
सके अलावा तेलुगू फिल्म दीवाना,Transfer Trimurthulu, Chettu Meedha Dhayyam Nakem Bhayam, तमिल फिल्म नूरु सामी, मनु मलयालम फिल्म चिन्ना चिन्ना आसई, कन्नड़ भाषा की फिल्म Dodmansa, Urabba भी इसी दिन रिलीज हो रही हैं।
ये महीना है खास
आने वाला हफ्ता बॉक्स ऑफिस के लिए खास होने वाला है। कई सारी फिल्में एक साथ रिलीज हो रही है। वहीं उससे अगले हफ्ते भी धमाका होने वाला है। यानी जून के महीना फिल्म देखने वाली ऑडियंस के लिए खास होने वाला है।;
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


