17 और 18 सितंबर को थिएटर में होगा धमाका, हिंदी से लेकर साउथ में आ रही हैं ये 13 फिल्में
इस हफ्ते थिएटर में 13 जबरदस्त फिल्मों की बाढ़ आने वाली है। 17 और 18 सितंबर को थिएटर में 13 जबरदस्त फिल्में रिलीज हो रही हैं। करीना कपूर से लेकर साउथ एक्टर सूर्या, नानी अपनी फिल्में लेकर आ रहे हैं, जानिए कब रिलीज हो रही हैं ये फिल्में-

17 से 18 सितंबर के बीच थिएटर में 13 फिल्में रिलीज होने वाली हैं। हिंदी से लेकर तमिल, तेलुगू, मलयालम और इंग्लिश फिल्मों का धमाका होने वाला है। ये फिल्में क्राइम, एक्शन, कॉमेडी और रोमांस से भरी होने वाली हैं। इस हफ्ते होगा महीने का सबसे बड़ा धमाका।
दायरा
रिलीज डेट-18 सितंबर 2026
थिएटर
करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म दायरा इस हफ्ते थिएटर में दस्तक देने जा रही है। फिल्म मेघना गुलजार ने डायरेक्ट की है जिसकी कहानी एक रेप पीड़िता और उसके 17 साल के नाबालिग आरोपी की कहानी पर बेस्ड है। एक नाबालिग का एनकाउंटर होता है जिसपर सवाल उठाए जाते हैं। फिल्म 18 फरवरी को थिएटर में दस्तक देगी।
लव लॉटरी
रिलीज डेट-18 सितंबर 2026
थिएटर
अक्षय ओबेरॉय की फिल्म लव लॉटरी इस हफ्ते थिएटर में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को अरविंद पांडे ने डायरेक्ट किया है और लिखा है अंकुर खत्री ने। कुलदीप भार्गवा प्रोड्यूसर हैं।
वाइब
रिलीज डेट-18 सितंबर 2026
थिएटर
कुनाल खेमू की पिछली डायरेक्ट की गई फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस’ को ऑडियंस से खूब प्यार मिला था। अब वाइब नाम की फिल्म आ रही है, जिसे डायरेक्ट करने के साथ कुनाल ने डायरेक्ट भी किया है। इस फिल्म में प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव, वंशिका धीर जैसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं।
भारत देश है मेरा
रिलीज डेट-18 सितंबर 2026
थिएटर
एक छोड़े बजट की फिल्म 'भारत देश है मेरा' इस हफ्ते रिलीज हो रही है। फिल्म की कहानी पाकिस्तान के कश्मीर में रह रहे पंडितों की कहानी पर बेस्ड है। इस फिल्म में अनुप जलोटा, रमाकांत सिंह, आदित्य मोहन, KK गोस्वामी जैसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं।
सीक्रेट सोल्जर
रिलीज डेट-18 सितंबर 2026
थिएटर
एक तेलुगू फिल्म आ रही है जिसका नाम है सीक्रेट सोल्जर। इस फिल्म की कहानी जियोपोलिटिकल दिक्कतों और जासूसी से जुड़ी होने वाली है। मतलब ये फिल्म आपको देशभक्ति की फील देने के लिए तैयार है। इस फिल्म में निहाल कोधाटी, सूर्या श्रीनिवास कमल कमाराजू, हर्षिता राव जैसे एक्टर्स हैं।
हैपी जर्नी
रिलीज डेट-18 सितंबर 2026
थिएटर
एक फैमिली एंटरटेनर तेलुगू फिल्म हैपी जर्नी इस हफ्ते थिएटर में दस्तक देने के लिए तैयार है। इस फिल्म में वामशीधर, पायल राधाकृष्णन, रवि सिवा तेजा जैसे एक्टर्स दिखेंगे।
Kaagitham Padavalu
रिलीज डेट-18 सितंबर 2026
थिएटर
एक और तेलुगू रोमांटिक फिल्म आ रही है जिसका नाम Kaagitham Padavalu है। इस फिल्म में वर्धन गुर्रल्ला और कृष्णा प्रिया लीड रोल में होंगी। ये रोमांटिक ड्रामा MGR तुकाराम ने लिखा और डायरेक्ट किया है।
L&O- लॉ एंड ऑर्डर
रिलीज डेट-18 सितंबर 2026
थिएटर
मलयालम सिनेमा एक बार फिर एक शानदार फिल्म लेकर आ रहा है। फिल्म का नाम है L&O- लॉ एंड ऑर्डर। ये जबरदस्त एक्शन, क्राइम और ड्रामा से भरी फिल्म होने वाली है। फिल्म में एक्टर प्रकाश वर्मा, ममूटी, अभिरामी, रितुदेव जैसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं।
एना विलाई
रिलीज डेट-17 सितंबर 2026
थिएटर
अगर तमिल सिनेमा की बात करें तो एना विलाई नाम की एक सोशल ड्रामा, थ्रिलर फिल्म रिलीज हो रही है। ये एक ऐसे मछुराए की कहानी है जिसे समुंद्र किनारे सोने का सामान मिलता है। लेकिन बाद में उसी पर बुरे आरोप लग जाते हैं।
द डार्क हेवेन
रिलीज डेट-18 सितंबर 2026
थिएटर
तमिल फिल्म इंडस्ट्री में द डार्क हेवेन नाम की भी एक फिल्म रिलीज हो रही है। इस दिलम की कहानी एक गांव में हो रहे मर्डर्स पर बेस्ड है जिसकी जांच एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर करता है।
नल्लापदम
रिलीज डेट-18 सितंबर 2026
थिएटर
एक और तमिल फिल्म जिसका नाम है नाल्लापदम (Nallapadam) रिलीज हो रही है। ये एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जिसमें एक शराबी दूसरे शराबियों के लिए एक एसोसिएशन की शुरुआत करता है। इस फिल्म में एक्टर हरीश, धन लक्ष्मी जैसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं।
इट्स ए मेडिकल मिरेकल
रिलीज डेट-18 सितंबर 2026
थिएटर
मलयालम फिल्म इट्स ए मेडिकल मिरेकल नाम की एक ड्रामा और सुपरनैचुरल, थ्रिलर फिल्म आ रही है। एक लड़की का ब्रेन डेड हो जाता है। लेकिन वो उठता है और सब सुन सकता है। फिल्म में संगीत प्रताप, अखिला भार्गावना जैसे एक्टर्स नजर आएंगे।
रेजिडेंट ईविल
रिलीज डेट-18 सितंबर 2026
थिएटर
एक इंग्लिश फिल्म रेजिडेंट ईविल इस हफ्ते रिलीज हो रही है। इस फिल्म को आप हिंदी समेत कई अन्य भाषाओं में भी देख सकेंगे। फिल्म एक्शन, हॉरर और साइंस-फिक्शन, थ्रिलर से भरी है जो इस हफ्ते रिलीज हो रही है।


