आज थिएटर में रिलीज हुईं फिल्मों का ट्विटर रिव्यू, देखने का प्लान बनाने से पहले जान लें कौन-सी फिल्म है अच्छी
15 May 2026 Release: वीकेंड पर आप थिएटर जाने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। इस खबर में आज रिलीज हुईं फिल्मों के बारे में और उसका ट्विटर रिव्यू दिया गया है।

आज (15 मई 2026) सिनेमाघरों में कई फिल्में रिलीज हुई हैं। साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन, बॉलीवुड के संजय दत्त और कॉमेडी के किंग आयुष्मान खुराना की फिल्में रिलीज हो गई हैं। इतना ही नहीं, लोगों ने ट्विटर (X) पर इन फिल्मों के रिव्यूज भी देना शुरू कर दिया है। अगर आप वीकेंड पर इनमें से कोई फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले लोगों के रिएक्शंस जान लीजिए।
1. करुप्पु (Karuppu)
जॉनर: एक्शन और ड्रामा
हिंदी में रिलीज हुई है?: नहीं, ये फिल्म सिर्फ तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हुई है।
ट्विटर रिव्यू: दर्शक इसे सूर्या का पीक कमर्शियल सिनेमा कह रहे हैं। फिल्म के इंटरवल और प्री-क्लाइमैक्स की जमकर तारीफ हो रही है। लोग कह रहे हैं कि फिल्म के बैकग्राउंड म्यूजिक ने फिल्म में अलग जान भर दी है। वहीं कुछ का कहना है कि सीरियस सिनेमाप्रेमियों के लिए ये फिल्म नहीं है, ये फिल्म एक्शन लवर्स के लिए बनी है।
कहानी: फिल्म में सूर्या एक वकील (सरवनन) के किरदार में हैं, जो भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ लड़ता है। कहानी तब एक नया मोड़ लेती है जब उन पर लोक देवता करुप्पासामी की दिव्य शक्ति आ जाती है।
यहां देखिए ट्रेलर
2. आखिरी सवाल (Aakhri Sawal)
जॉनर: हार्ड-हिटिंग पॉलिटिकल ड्रामा
हिंदी में रिलीज हुई है?: हां, ये फिल्म हिंदी में रिलीज हुई है।
ट्विटर रिव्यू: लोग इसे साहसी और प्रभावशाली सिनेमा बता रहे हैं। ट्विटर पर सबसे ज्यादा चर्चा संजय दत्त और नमाशी चक्रवर्ती (मिथुन चक्रवर्ती का बेटा) के बीच दिखाए गए फेस-ऑफ की हो रही है। वहीं कुछ लोग इसे प्रोपेगेंडा फिल्म बता रहे हैं।
कहानी: फिल्म में प्रो. गोपाल नाडकर्णी (संजय दत्त) और उनके स्टूडेंट विक्की हेगड़े (नमाशी चक्रवर्ती) की बीच हुई तकरार दिखाई गई है। जब विवाद बढ़ जाता है तब विक्की, प्रोफेसर से संघ के बारे में पांच सवाल पूछता है। इन सवालों के जवाब देते वक्त प्रोफेसर महात्मा गांधी की हत्या, बाबरी विध्वंस और संस्था पर बैन लगने से लेकर तमाम मुद्दों पर बात करते हैं।
यहां देखिए ट्रेलर
3. पति पत्नी और वो 2 (Pati Patni Aur Woh 2)
जॉनर: फैमिली कॉमेडी / सिचुएशनल एंटरटेनर
हिंदी में रिलीज हुई है?: हां, ये बॉलीवुड फिल्म है।
ट्विटर रिव्यू: दर्शकों ने इसे एक क्लीन फैमिली वॉच बताया है। लोग कह रहे हैं कि सारा अली खान की एंट्री के बाद असली कॉमेडी शुरू होती है। वहीं कुछ लोग इसके ट्विस्ट और मजेदार स्क्रीनप्ले की तारीफ कर रहे हैं। कुछ ऐसे भी हैं कि जो कह रहे हैं कि कार्तिक आर्यन की ‘पति पत्नी और वो’ ज्यादा अच्छी थी।
कहानी: फिल्म की कहानी प्रयागराज की गलियों से शुरू होती है। आयुष्मान खुराना एक सरकारी अधिकारी के रोल में हैं। एक गलत फैसले के कारण उनकी शादीशुदा जिंदगी में जो गलतफहमियां और कॉमेडी पैदा होती है, वही इस फिल्म की कहानी है।
यहां देखिए ट्रेलर
4. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ जॉम्बीज (I.I.Z. Indian Institute of Zoombies)
जॉनर: जॉम्बी, हॉरर, कॉमेडी
हिंदी में रिलीज हुई है?: हां, हुई है।
ट्विटर रिव्यू: फिल्म देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि फिल्म का वीएफएक्स काफी खराब है। कुछ लोग कह रहे हैं कि नया कॉन्सेप्ट है। वहीं कुछ का कहना है कि इसमें हॉरर दिखा ही नहीं।
कहानी: इंडियन इंस्टीट्यूट के एक साइंटिफिक गलत एक्सपेरिमेंट की वजह से कैंपस में एक जानलेवा वायरस फैल जाता है। ये वायरस इंसानों को जॉम्बी बना देता है। धीरे-धीरे कई लोग जॉम्बी बन जाते हैं। अब बचे हुए स्टूडेंट्स इन जॉम्बीज से लड़ना का प्लान बनाते हैं।
यहां देखिए ट्रेलर
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


