15 अगस्त के मौके पर देखिए असली हीरो की ये 5 फिल्में, एक को मिली 8.3 की रेटिंग
15 अगस्त के मौके पर अगर किसी सच्चे हीरो की कहानी का देखने का बन बने तो इन 5 फिल्मों को जरूर देख डालिए। देश के लिए जान देने वाले ये असली हीरो अब मिसाल बन गए हैं। इन्हें इनकी फिल्मों के जरिए याद रखा जाता है।

हिंदी सिनेमा में कई ऐसी फिल्में बनीं हैं जिनमें देशप्रेम और देशभक्ति दिखाई गई है। देश के लिए लड़ने वाले, मरने वालों की कहानी को फिल्मों में देखना दिल छू जाता है। इनमें से कई फिल्मों को देखकर आप अपने आंसू नहीं रोक पाएंगे। वहीं कुछ ऐसी भी फिल्में हैं जो आप में भी देशभक्ति पैदा करती हैं। इन देशभक्ति फिल्मों की लिस्ट में कुछ कहानियां एकदम सच्ची हैं। इन कहानियों को जब आप पर्दे पर देखते हैं इन किरदारों से हमेशा के लिए जुड़ जाते हैं। ये हैं ऐसी 5 फिल्में जो देश के उन सच्चे हीरो पर आधारित हैं जिन्होंने देश का नाम रोशन किया। कईयों ने जान गवाई तो कई अमर हो गए।
शेरशाह
कैप्टेन विक्रम बत्रा के जीवन और उनके बलिदान पर बनी फिल्म शेरशाह आज भी आपके जहन में बसी होगी। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने लीड रोल निभाया था। साल 2021 में कोरोना की वजह से इस फिल्म को थिएटर की जगह OTT प्लेटफार्म पर रिलीज किया गया था। प्राइम वीडियो पर फिल्म को जबरदस्त रिएक्शन मिला था। IMDB पर 8.3 की रेटिंग मिली हुई है।
इक्कीस
परम वीर चक्र लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के जीवन पर बनी फिल्म इक्कीस बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। लेकिन फिल्म की कहानी प्रभाव छोड़ने में कामयाब हुई। श्री रघुराम के डायरेक्शन में बनी फिल्म इक्कीस में अगस्त्य नंदा ने लीड रोल निभाया था। इसमें वो एक इक्कीस साल के जवान के किरदार में थे जिसने अपनी जान गवां दी थी. इस फिल्म को IMDB पर 6.1 की रेटिंग मिली है।
सरदार उधम
साल 2021 में एक फिल्म आई थी फ्रीडम फाइटर सरदार उधम सिंह के जीवन पर। इस फिल्म में उधम सिंह की कहानी को दिखाया गया था कि कैसे उन्होंने जलियांवाला बाघ हत्याकांड का बदला लेने के लिए माइकल ओ डायर को गोली मार दी थी। फिल्म ने ऑडियंस पर गहरी छाप छोड़ी। IMDB पर इस फिल्म को 8.3 की रेटिंग मिली है।
राजी
लेखक हरिंदर सिक्का ने एक सहमत नाम की एक महिला जासूस पर किताब 'कॉलिंग सहमत' लिखी थी। ये सहमत की असली कहानी थी जिसे बाद में मेघना गुलजार ने फिल्म का रूप दिया। इस फिल्म में आलिया भट्ट ने लीड रोल निभाया था। सहमत वो सच्ची देशभक्त थी जो एक पाकिस्तान के परिवार में उनकी बहू बनकर रही। IMDB पर इस फिल्म को 7.7 की रेटिंग मिली हुई है।
नीरजा
सोनम कपूर की फिल्म नीरजा की कहानी एक सच्ची घटना पर बेस्ड है। नीरजा भनोट एक फ्लाइट अटेंडेंट थी जो आतंकवादियों से लड़ बैठी थी। इस फिल्म में सिनाम ने नीरजा का किरदार निभाया था। IMDB पर इस फिल्म को 7.6 की रेटिंग मिली है।


