ये हैं बॉलीवुड के 14 सबसे लंबे गाने, जिनके बिना आज भी अधूरी है हर शादी और संगीत
'मुझसे दोस्ती करोगे' की सबसे लंबी मेडली, 'हम साथ साथ हैं' का 'सुनोजी दुल्हन' और 'हम आपके हैं कौन' का 'दीदी तेरा देवर दीवाना' जैसे गाने आज भी हर शादी-ब्याह और संगीत सेरेमनी की पहली पसंद हैं।

फिल्मों में अक्सर गाने 4 से 5 मिनट के होते हैं, लेकिन एक जमाना ऐसा भी था जब गाने फिल्मों की जान हुआ करते थे। गाने के बाेल इतने शानदार हुआ करते थे कि गायक गाते-गाते थकते नहीं थे। यही कारण है कि उनकी लंबाई 10 से 12 मिनट की होती थी और दिलचस्प बात ये है कि ये गाने तब भी सुपरहिट थे और आज भी उतने ही लोकप्रिय हैं।
द मेडली
फिल्म - मुझसे दोस्ती करोगे
कितने मिनट का है ये गाना- 12:09 मिनट
फिल्म में ऋतिक रोशन और करीना कपूर के संगीत के लिए बना ये गाना बॉलीवुड का सबसे लंबा ट्रैक है। इसे लता मंगेशकर, उदित नारायण, सोनू निगम और पामेला चोपड़ा गाया है। इस गाने में कई पुराने सुपरहिट गानों को पिरोया गया है।
सुनोजी दुल्हन
फिल्म - हम साथ साथ हैं
कितने मिनट का है ये गाना - 11:36 मिनट
चतुर्वेदी खानदान में नई भाभी के स्वागत के लिए गाया गया ये एक परफेक्ट फैमिली वेडिंग सॉन्ग है। आज भी शादियों में ये गाना बजाया जाता है।
आप के कमरे में
फिल्म - यादों की बारात
कितने मिनट का है ये गाना- 11:07 मिनट
आर. डी. बर्मन के म्यूजिक और किशोर कुमार व आशा भोसले की आवाज से सजा ये गाना आज भी काफी लोकप्रिय है।
संदेशे आते हैं
फिल्म - बॉर्डर
कितने मिनट का है ये गाना – 10:40 मिनट
जे. पी. दत्ता की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बॉर्डर' का ये गाना हर उस सैनिक की भावनाओं को बयां करता है जो अपने परिवार से दूर सरहद पर तैनात है।
सेंटी वाली मेंटल
फिल्म - शानदार
कितने मिनट का है ये गाना – 10:05 मिनट
आलिया भट्ट की फिल्म ‘शानदार’ का ये गाना एक मजेदार 'जुगलबंदी' है, जिसे अमित त्रिवेदी ने तैयार किया है।
पंछी नदियां पवन के
फिल्म - रिफ्यूजी
कितने मिनट का है ये गाना – 9:50 मिनट
सोनू निगम और अलका याग्निक की आवाज और अनु मलिक के म्यूजिक ने इस गाने को फेमस बना दिया था।
अंताक्षरी
फिल्म - मैंने प्यार किया
कितने मिनट का है ये गाना – 9:23 मिनट
सलमान खान और भाग्यश्री की आइकॉनिक फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ का अंताक्षरी गाना आज भी हर घर में होने वाले फैमिली गेट-टुगेदर की याद दिलाता है।
सोनी सोनी
फिल्म - मोहब्बतें
कितने मिनट का है ये गाना – 9:10 मिनट
जतिन-ललित द्वारा कंपोज किया गया ये गाना एक होली सॉन्ग है। इस गाने में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट एक साथ मस्ती करती नजर आती है।
एक साथी और भी था
फिल्म- एलओसी कारगिल
कितने मिनट का है ये गाना – 8:46 मिनट
1999 के कारगिल युद्ध में शहीद हुए देश के वीर जवानों को श्रद्धांजलि देता ये गाना अनु मलिक ने कंपोज किया था और इसे सोनू निगम ने गाया था।
हमें तो लूट लिया मिल के हुस्न वालों ने
फिल्म - अल हिलाल
कितने मिनट का है ये गाना– 8:41 मिनट
साल 1958 की सुपरहिट फिल्म 'अल हिलाल' की ये कव्वाली बॉलीवुड इतिहास की सबसे मशहूर कव्वालियों में से एक है, जिसे इस्माइल आजाद ने गाया था।
पिया तोसे नैना लागे रे
फिल्म - गाइड
कितने मिनट का है ये गाना– 8:29 मिनट
वहीदा रहमान पर फिल्माया गया ये क्लासिक आज भी लोगों को पसंद आता है। इसमें एस. डी. बर्मन का म्यूजिक है और लता मंगेशकर की आवाज।
कहता है बाबुल
फिल्म - बाबुल
कितने मिनट का है ये गाना – 8:00 मिनट
अमिताभ बच्चन की आवाज में गाया गया ये इमोशनल विदाई सॉन्ग 8 मिनट का है। इसके बोल समीर ने लिखे थे।
कबूतर जा जा जा
फिल्म - मैंने प्यार किया
कितने मिनट का है ये गाना – 7:47 मिनट
प्यार के पहले पैगाम को बयां करने वाला ये गाना आज भी उतना ही लोकप्रिय है।
दीदी तेरा देवर दीवाना
फिल्म - हम आपके हैं कौन
कितने मिनट का है ये गाना – 7:38 मिनट
माधुरी दीक्षित और सलमान खान की केमिस्ट्री ने इस गाने को भारतीय सिनेमा के इतिहास में अमर कर दिया। लता मंगेशकर और एसपी बालासुब्रमण्यम की आवाज और राम लक्ष्मण के संगीत ने इस शादी के गाने को हर दशक का फेवरेट बना दिया।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


