14 डायरेक्टर्स ने मिलकर बनाई थी ये फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर साबित हुई थी ब्लॉकबस्टर, नाम जानते हैं आप?
आइए आपको हम एक ऐसी फिल्म के बारे में आज बताते हैं जिसे सिर्फ 23 घंटे 58 मिनट में बनाया गया था। इतना ही नहीं, ये फिल्म ब्लॉकबस्टर भी साबित हुई थी।

साउथ की एक फिल्म है जिसे ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए पूरी साउथ इंडस्ट्री साथ आ गई थी। जी हां, इस फिल्म में 25 से ज्यादा सुपरस्टार्स थे। 23 घंटे 58 मिनट में इसकी कहानी लिखी गई थी, इसे शूट किया गया था और एडिट भी कर दिया गया था। इस अजूबे को देखने खुद रजनीकांत और कमल हासन पहुंचे थे। आइए आपको इस फिल्म का नाम बताते हैं।
फिल्म का नाम
इस फिल्म का नाम 'सुयमवरम' है। ये कोई छोटी-मोटी फिल्म नहीं थी, बल्कि एक बहुत बड़ा लॉजिस्टिक एक्सपेरिमेंट था। इस एक फिल्म को बनाने के लिए 14 बड़े डायरेक्टर्स, 19 कैमरा मैन, 4 एडिटर्स और 4 म्यूजिक कंपोजर्स ने एक साथ, एक ही वक्त पर 8 अलग-अलग लोकेशंस पर काम किया था। एक्टर-एक्ट्रेसेस की तो जैसे बाढ़ आ गई थी। इसमें प्रभु, सत्यराज, अब्बास, कार्तिक, प्रभु देवा, अर्जुन, रोजा, रंभा, खुशबू, देवयानी और सिमरन समेत उस दौर के हर बड़े कलाकार को इसमें फिट किया गया था।
इस फिल्म की सबसे मजेदार बात
सबसे मजेदार बात पता है क्या थी? सेट पर किसी के पास कोई स्क्रिप्ट नहीं थी और न ही रिहर्सल का वक्त था। एक्टर्स आते थे, डायरेक्टर्स उन्हें सीन समझाते थे और तुरंत टेक ओके हो जाता था।
क्या थी फिल्म की कहानी?
इसकी कहानी बेहद मजेदार और फुल-ऑन एंटरटेनिंग थी। कहानी एक अमीर बुजुर्ग (विजयाकुमार) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें दिल का दौरा पड़ता है और डॉक्टर कहते हैं कि उनके पास ज्यादा वक्त नहीं है। उनकी आखिरी ख्वाहिश होती है कि वे मरने से पहले अपने सभी 9 बच्चों (3 बेटे और 6 बेटियां) की शादी एक ही मंडप में, एक साथ होते हुए देखना चाहते हैं। इसके लिए बकायदा विज्ञापन दिया जाता है, जिसके बाद अजीबोगरीब दूल्हे और दुल्हनों की लाइन लग जाती है। ट्विस्ट ये होता है कि लगभग सभी बच्चे पहले से ही किसी न किसी से प्यार करते होते हैं, जिससे शादी के मंडप में भयंकर कन्फ्यूजन, कॉमेडी और आखिरी में एक बम ब्लास्ट का थ्रिलर ड्रामा शुरू होता है।
भूल जाइए ‘हेरा फेरी 3’? अब अक्षय-परेश की इस कॉमेडी का बनेगा पार्ट 2, इशारों-इशारों में हुआ बड़ा ऐलान
बॉक्स ऑफिस
इस फिल्म का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ था। अक्सर ऐसे रिकॉर्ड बनाने वाली फिल्में सिर्फ नाम की होती हैं, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म को 25 करोड़ रुपये की लागत में बनाया गया था और इसने बॉक्स ऑफिस से 50 करोड़ की कमाई की थी।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ें

