राक्षस है शाहरुख खान, जिहादी... बांग्लादेशी खिलाड़ी को KKR में शामिल करने पर भड़के भाजपा विधायक

Jan 03, 2026 03:03 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान इन दिनों चर्चा में हैं। दरअसल, आईपीएल 2025 की रिटेंशन लिस्ट में बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को केकेआर में शामिल किया गया है। इसी चीज को लेकर बीजेपी एमएलए नंद किशोर गुर्जर शाहरुख खान पर भड़क गए हैं।

राक्षस है शाहरुख खान, जिहादी... बांग्लादेशी खिलाड़ी को KKR में शामिल करने पर भड़के भाजपा विधायक

शाहरुख खान की केकेआर इन दिनों चर्चा में हैं। दरअसल, आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की ओर से बांग्लादेशी क्रिकेटर को शामिल करने पर हंगामा मचा हुआ है। इसी बात को लेकर शाहरुख खान कई बीजेपी नेताओं के टारगेट पर आ गए हैं। बीजेपी एमएलए नंद किशोर गुर्जर ने भी शाहरुख खान पर भड़ास निकाली है। नंद किशोर ने शाहरुख खान को जिहादी सुअर कहकर बुलाया है। उन्होंने लोगों से शाहरुख खान की फिल्में न देखने की अपील भी की है।

वायरल हो रहा है बीजेपी एमएलए का वीडियो

बीजेपी एमएलए नंद किशोर की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वायरल वीडियो में नंद किशोर शाहरुख खान को राक्षस और जिहादी सुअर कहकर बुला रहे हैं। जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि नंद किशोर स्टेज पर खड़े हैं और सामने जनता है। वो शाहरुख खान के बांग्लादेशी प्लेयर को अपनी टीम में लेने पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं।

शाहरुख खान को बताया जिहादी सुअर

नंद किशोर कहते हैं, “हालात अच्छे नहीं हैं, ध्यान रखना। एक शाहरुख खान नाम का राक्षस है, उसकी फिल्म मत देखना। कभी फिल्म मत देखना शाहरुख खान की फिल्म, बता रहे हैं आपको। पक्का जिहादी सुअर है, उसकी फिल्म मत देखना, प्रतिज्ञा करना।”

नंद किशोर बोले- मोदी-योगी का युग है

नंद किशोर आगे कहते हैं, “मोदी और योगी का युग है और सनातन की सदी है। जो कायदे से रहेगा, उसका स्वागत है। मेरे ध्यान आया कि शाहरुख खान ने 9 करोड़ 20 लाख में एक जिहादी को लिया है जिन्होंने हमारे लोगों का कत्ल किया है। हिंदुस्तान के बेटे-बेटियां उसे खेलने के लिए नहीं मिले। इसलिए ऐसे दुष्ट की किसी कीमत पर पिक्चर देखना नहीं। अगर टीवी स्क्रीन पर आ जाए तो बदल देना। यही सच्ची राष्ट्रभक्ति है। यही भारत माता के लिए अपने घर में बैठे-बैठे काम करना है और विदेशी सामान खरीदना नहीं। आपको बॉर्डर पर जाने की जरूरत नहीं है। हर व्यक्ति देश के लिए काम कर सकता है। शाहरुख खान जो किया है, आज पूरे देश में बवाल हो रहा है।”

बता दें, केकेआर में बांग्लादेशी प्लेयर शामिल करने को लेकर मचे बवाल के बीच कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से जानकारी दी गई है कि क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को टीम से बाहर कर दिया गया है।

केकेआर ने एक्स हैंडल और इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर जानकारी दी है कि बीसीसीआई/आईपीएल के निर्देश के बाद सभी जरूरी प्रतिक्रियाओं और आपसी बातचीत के बाद मुस्तफिजुर रहमान को टीम से बाहर कर दिया गया है। आईपीएल के नियमों के मुताबिक, बीसीसीआई ने केकेआर को मुस्तफिजुर रहमान की जगह नया खिलाड़ी लाने की अनुमति दी है। पोस्ट में ये भी कहा गया है कि इस मामले से जुड़ी जानकारी समय आने पर बताई जाएगी।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bigg Boss 19, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
;;;