अनंत अंबानी की शादी में शामिल होंगे नौ CEO, गेस्ट लिस्ट में बिल गेट्स और कतर के प्रधानमंत्री का भी नाम

Feb 22, 2024 05:19 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding: रिलायंस इंडस्ट्रीज के सीएमडी मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी होने जा रही है। चलिए आपको उनके वेडिंग फंक्शंस में शामिल होने वाले गेस्ट के नाम बताते हैं।

अनंत अंबानी की शादी में शामिल होंगे नौ CEO, गेस्ट लिस्ट में बिल गेट्स और कतर के प्रधानमंत्री का भी नाम

भारत के सबसे अमीर आदमी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के सीएमडी मुकेश अंबानी के घर शहनाई बजने वाली है। उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी की राधिका एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट के साथ शादी होने वाली है। कहा जा रहा है कि शादी के फंक्शंस में में 1000 गेस्ट शामिल होंगे। फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग, माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स और अडोबी के सीईओ शांतुनू नारायण शिकरत करेंगे।

कब होगी शादी?

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी यूं तो 12 जुलाई के दिन मुंबई में होगी। लेकिन, प्री-वेडिंग फंक्शंस 1 मार्च से 3 मार्च के बीच गुजरात के जामनगर में होंगे। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस प्री-वेडिंग फंक्शंस में मॉर्गन स्टेनली के सीईओ टेड पिक, डिज़्नी के सीईओ बॉब इगर, ब्लैकरॉक के सीईओ लैरी फ़िंक, एडनॉक के सीईओ सुल्तान अहमद अल जाबेर और ईएल रोथ्सचाइल्ड अध्यक्ष लिन फॉरेस्टर डी रोथ्सचाइल्ड शामिल होंगे।

कतर के प्रधानमंत्री भी करेंगे शिरकत

इनके अलावा बैंक ऑफ अमेरिका के अध्यक्ष ब्रायन थॉमस मोयनिहान, ब्लैकस्टोन के अध्यक्ष स्टीफन श्वार्ज़मैन, कतर के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान बिन जसीम अल थानी, एडोब के सीईओ शांतनु नारायण, लुपा सिस्टम्स के सीईओ जेम्स मर्डोक, हिलहाउस कैपिटल के संस्थापक झांग लेई, बीपी के मुख्य कार्यकारी मरे औचिनक्लोस, एक्सोर के सीईओ जॉन एल्कैन और ब्रुकफील्ड एसेट मैनेजमेंट के सीईओ ब्रूस फ़्लैट भी नजर आएंगे।

आलिया-रणबीर करेंगे परफॉर्म!

आलिया, रणबीर और अनंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है कि रणबीर और आलिया, अनंत की शादी में परफॉर्म करने वाले हैं। अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन इस वीडियो में अनंत, रणबीर और आलिया को कार्यक्रम स्थल का ब्योरा कराते दिखाई दे रहे हैं।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।